Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: सतना में AAP का कार्यक्रम, राज्य की जनता के लिए दिल्ली CM ने जारी की 'केजरीवाल की गारंटी'

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 06:12 PM (IST)

    MP Election 2023 नगर निगम चुनाव में सिंगरौली महापौर पद पर जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी विंध्य में पैठ बनाने की तैयारी में है। इसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सतना पहुंचे। दोनों ने टाउन हॉल कार्यक्रम के जरिए मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित किया। वहीं अरविंद केजरीवाल ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पर निशाना भी साधा।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा में हिस्सा लिया।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

    सतना, जेएनएन। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज (20 अगस्त) मध्य प्रदेश के सतना में एक टाउन हॉल बैठक को संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाउन हॉल कार्यक्रम के जरिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की जनता के सामने कुछ चुनावी वादे किए। इस अवसर पर रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। राजकुमार पहले बसपा से विधायक थे।

    राज्य में बिजली चाहिए तो 'आप' को वोट दें: सीएम केजरीवाल

     सभा में केजरीवाल ने कहा कि आज हम 'केजरीवाल की गारंटी' जारी कर रहे हैं... हम राज्य में 24 घंटे बिजली की गारंटी देते हैं। आपने दोनों पार्टी देख ली (भाजपा एवं कांग्रेस) लेकिन इन दोनों पार्टी पिछले 75 साल में 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए। अगर आपको बिजली चाहिए तो AAP को वोट दें।

    हम राज्य के बच्चों के लिए स्कूल बनाएंगे: सीएम केजरीवाल

    दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर राज्य के लोग अच्छी शिक्षा चाहते हैं, रोजगार चाहते हैं तो हमें एक बार मौका दें। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 75 सालों मे कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जो आपसे आकर कही हो हमें वोट देना, हम आपके बच्चों के लिए स्कूल बनाएंगे, उन्हें अच्छा भविष्य देंगे।

    सीएम केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज

    उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा, मध्य प्रदेश में एक मामा है, जिसने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया है। इस मामा पर विश्वास मत करना। अब आपका भाई,बेटा, चाचा आ गया है। आपका चाचा आपके लिए अच्छे स्कूल और रोजगार का इंतजाम करेगा।

    रीवा संभाग के कार्यकर्ताओ की बैठक हुई

    आम आदमी पार्टी के सतना जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने जानकारी दी  कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सतना आ गए। यहां ओम रिसोर्ट में रीवा संभाग के कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। बैठक में आप की प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश चड्ढा समेत पार्टी के तमाम प्रदेश स्तरीय नेता व रीवा संभाग के जिलों के कार्यकर्ताओं-सदस्यों के शामिल हुए।

    सिंगरौली के मेयर सीट पर 'आप' का कब्जा

    आम आदमी पार्टी को बसपा की ही तरह मप्र में विंध्य के रास्ते प्रवेश मिला है। नगरीय निकाय चुनाव में आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने सिंगरौली के मेयर की सीट जीत कर आप का खाता खोला है। इससे आप कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ा है नतीजतन अब पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में मप्र में अपनी ताकत दिखाने में जुट गई है।

    सीएम केजरीवाल होमवर्क करके गारंटी देते हैं: भगवंत मान

    टाउन हॉल कार्यक्रम में बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जैसे गंगा मईया (गंगा नदी) की धारा उल्टी चल नहीं सकती है,वैसे ही केजरीवाल की दी गई गारंटी बदल नहीं सकती। वो होमवर्क करके गारंटी देते हैं। वो हिसाब-किताब करके गारंटी देते हैं।