Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मिशन मध्य प्रदेश' में जुटी AAP, सतना में टाउनहॉल बैठक को संबोधित करेंगे CM केजरीवाल; भगवंत मान भी होंगे मौजूद

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 02:35 PM (IST)

    Madhya Pradesh Election आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 230 मध्य प्रदेश के सतना में एक टाउनहॉल बैठक को संबोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए नौ गांरटियों का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी की निगाह राज्य के विंध्य क्षेत्र के सीटों पर है।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के सतना में एक टाउनहॉल बैठक को संबोधित करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल।(फोटो सोर्स: जागरण)

    सतना, ऑनलाइन डेस्क। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद करेजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दोपहर 2:30 मध्य प्रदेश के सतना में एक टाउनहॉल बैठक को संबोधित करेंगे। टाउनहॉल कार्यक्रम के जरिए वो जनता से संवाद करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विंध्य क्षेत्र के सीटों पर 'आप' की नजर

    यहां पर अरविंद केजरीवाल जनता के सामने अपनी पार्टी का रोडमैप रखते हुए जनता के बीच कई चुनावी घोषणाएं भी कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी की निगाह राज्य के विंध्य क्षेत्र के सीटों पर है।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 2:30 मध्य प्रदेश के सतना में एक टाउनहॉल बैठक को संबोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए नौ गांरटियों का ऐलान किया था।

    यह हैं 9 गारंटियां

    • छत्तीसगढ़ में 24 घंटे फ्री बिजली
    • 300 यूनिट फ्री बिजली
    • नवंबर तक बकाया बिजली बिल माफ
    • शिक्षा की गारंटी
    • राज्य में प्रदान किया जाएगा रोजगार
    • 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी
    • छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छा इलाज मिलेगा
    • बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुक्त यात्रा
    • भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी और शहीद सम्मान राशि की गारंटी