विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ADR Report: मध्य प्रदेश में 90 विधायकों पर क्रिमिनल केस, बीजेपी या कांग्रेस... किसमें हैं सबसे ज्यादा दागी MLA?

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 07 Dec 2023 09:57 AM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए जिसमें भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीट ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में 90 विधायकों पर क्रिमिनल केस दर्ज (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश में 90 विधायकों पर क्रिमिनल केस दर्ज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. MLA प्रीतम लोधी पर हत्या का आरोप
  2. बीजेपी के 51 विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज
  3. कमल नाथ के ऊपर दो केस दर्ज हैं

पीटीआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए, जिसमें भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस को महज 66 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इस बीच खबर आई है कि राज्य के 230 चुने गए नए विधायकों में से 90 विधायकों के ऊपर आपराधिक केस चल रहे हैं।

यह संख्या कुल विधानसभा का 39 फासदी है। इसमें भी 34 विधायक गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसमें पांच साल से लेकर और अधिक सजा हो सकती है। इसके अलावा कई केस गैर-जमानती हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, साल 2018 के चुनाव में 94 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी, यह कुल विधायकों का 41 फीसदी था।

प्रीतम लोधी पर हत्या का आरोप

शिवपुरी जिले के पिछोर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते प्रीतम लोधी पर हत्या का आरोप है। वहीं, पांच अन्य चुने गए विधायकों के ऊपर हत्या के प्रयास के आरोप हैं। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन उम्मीदवारों ने महिलाओं से संबंधित आपराधिक केस घोषित किए हैं।

बीजेपी के 51 विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज

भाजपा के 163 में से 51 विधायक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से 16 गंभीर अपराध हैं। एडीआर ने कहा है कि कांग्रेस में 38 विधायक आपराधिक केसों का सामना कर रहे हैं, जिसमें से 17 विधायकों पर गंभीर आरोप हैं।

कमल नाथ के ऊपर दो केस दर्ज हैं

इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र विधायक पर भी क्रिमिनल केस दर्ज है। वहीं, छिंदवाड़ा से जीते कांग्रेस के राज्य प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भोपाल और इंदौर में जालसाजी और धोखाधड़ी के दो केस दर्ज होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों केसों में कोर्ट ने आरोप तय नहीं किए हैं।

वहीं, बुधनी से चुनाव जीतकर विभानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं है।

ये भी पढ़ें: MP Politics: अब कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव, कमलनाथ ने राहुल गांधी से की मुलाकात; छोड़ सकते हैं पद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।