Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh: अस्पताल से भागी पुलिस पर हमला करने वाली महिला कैदी, ऐसे दिया चकमा

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 11:10 AM (IST)

    Chhatarpur Crime News मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला कैदी फरार हो गई है। दरअसल महिला को सिविल लाइन पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    Hero Image
    Madhya Pradesh: अस्पताल से भागी पुलिस पर हमला करने वाली महिला कैदी, ऐसे दिया चकमा

    छतरपुर, जागरण डेस्क। Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला कैदी फरार हो गई है। दरअसल, महिला को सिविल लाइन पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे फरार हुई महिला

    महिला कैदी के फरार हो जाने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला कैदी का नाम रितु जाटव है और उसे पिछले दिनों हुए सिविल लाइन थाना पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला जेल में बंद थी। इसी दौरान महिला कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। महिला कैदी ने बाथरूम जाने को कहा। इसी दौरान महिला कैदी ने पुलिस कर्मी को चकमा दिया और अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भाग निकली।

    अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    महिला कैदी के भागते हुए की वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेल और पुलिस के अफसर अस्पताल पहुंचे। पुलिस महिला कैदी को तलाश रही है। साथ ही उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर दिया गया है।

    गर्भवती महिला कैदी जिला अस्पताल से हुई फरार

    पिछले साल 24 दिसंबर, 2022 को हत्या के मामले में बंद एक महिला कैदी जिला अस्पताल के वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी। महिला कैदी अपने पति के साथ सजा काट रही थी। उसका पति भी केंद्रीय जेल में बंद था। बता दें कि वह सात माह की गर्भवती थी। शरीर में खून की कमी होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला कैदी के फरार होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम में भी सीसीटीवी के फुटेज खंगालती रही।