Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के लोगों से मांगा 'एक मौका'; बोले- बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कर दूंगा मुफ्त

    By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 05:23 PM (IST)

    प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं मप्र की सबसे बड़ी समस्या मामा है। मप्र में सरकारें बेची-खरीदी जाती हैं। चुनाव के बाद एक पार्टी विधायक बेचती है दूसरी खरीदती है।

    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के लोगों से मांगा 'एक मौका

    भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार ने तैयारी में है। पार्टी यहां पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में चुनावी शंखनाद किया। केजरीवाल और मान दोपहर करीब 03 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे। पार्टी की इस मेगा सभा में प्रदेशभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्‍थल पर सुबह करीब 11 बजे से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह जून, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा

    यहां प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'आप' के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं मप्र की सबसे बड़ी समस्या मामा है। मप्र में सरकारें बेची-खरीदी जाती हैं। चुनाव के बाद एक पार्टी विधायक बेचती है दूसरी खरीदती है। कांग्रेस को वोट दो या भाजपा को। सरकार मामा की बनती है। इस बार झाड़ू पर वोट दे देना समस्या खत्म।

    ट्रेलर देखा था अब फिल्म दिखाएंगे

    केजरीवाल ने कहा कि सिंगरौली में ट्रेलर देखा था अब फिल्म दिखाएंगे। कांग्रेस व भाजपा को 45 साल 20 साल मौका दिया पर कुछ नहीं किया। इस बार आप को देकर देख लो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली के लोगों ने मुझे 49 दिन का मौका दिया था फिर प्यार हो गया। दिल्ली की बात पंजाब पहुंची तो वहां भी हमने सरकार बनाई। एक मौका दे दो, बिजली फ्री दूंगा। स्कूल का कायाकल्प किया। मध्य प्रदेश वालों एक मौका देकर देखो, बच्चों का भविष्य बना दूंगा। दिल्ली में 50 लाख तक का इलाज मुफ्त। मध्य प्रदेश मौका दे तो उन्हें भी मुफ्त इलाज दूंगा। दिल्ली में 12 लाख को नौकरी दी, पंजाब में 27 हजार को। मध्य प्रदेश का युवा मौका दे तो सबको नौकरी देंगे। कर्मचारियों को नियमित कर देंगे।

    हमने शुरू की काम की राजनीति

    केजरीवाल ने कहा कि पहले धर्म की राजनीति थी, हमने काम की राजनीति शुरू की। आजादी के बाद से किसी ने स्कूल नहीं बनाए। हमें काम करना आता है। गुजरात में घुस गए 2027 में सरकार बना लेंगे। सत्येंद्र जैन ने बिजली मुफ्त दी। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमाल कर दिया। शानदार भवन है। लोग निजी स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में डाल रहे हैं। दोनों को प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। देश का प्रधानमंत्री कम पढ़ा लिखा होगा तो कोई भी बुद्धू बना देगा। जो अफसर कहेंगे, वही कर देंगे।