भोपाल: MANIT के छात्रों को भारी पड़ी पार्टी, फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 40 स्टूडेंट; अस्पताल में भर्ती
भोपाल के एक कॉलेज में छात्रों को पार्टी करना काफी महंगा पड़ गया। पार्टी के बाद 40 छात्रों की तबीयत खराब हो गई। सभी छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

डिजिटल डेस्क,भोपाल। भोपाल में बीते दिन 40 छात्रों की तबीयत अचानक से खराब हो गई। सभी छात्रों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। 15 छात्रों की हालत काफी गंभीर हो गई थी। इसकी वजह फूड पॉइजनिंग बताई जा रही है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
ICU में भर्ती
यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) का है। शनिवार की शाम पार्टी के बाद 40 छात्रों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सभी को नेहरू नगर के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान कुछ छात्रों को ICU में भर्ती किया गया
यह भी पढ़ें- 700 सीसीटीवी खंगालने के बाद बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न आरोपी केरल से गिरफ्तार, मंत्री के बयान पर मचा सियासी घमासान
आलू खाने से हुई फूड पॉइजनिंग
खबरों की मानें तो छात्रों की तबीयत आलू खाने की वजह से बिगड़ी है। पहने उन्होंने आलू का पराठा खाया और फिर लंच में उन्हें आलू की सब्जी खाने के लिए दी गई। कुछ देर बाद छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द होने लगा। इसी प्रकार एक के बाद एक 40 छात्रों की तबीयत बिगड़ी और मैनिट प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान शारदा अस्पताल के एमडी डॉ. उमेश शारदा की मानें तो मैनिट के छात्रों को शनिवार की शाम अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या थी, जो कि फूड पॉइजनिंग के लक्षण होते हैं। उनका इलाज चल रहा है। अब उनकी हालत में काफी हद तक सुधार है और उन्हें आज यानी सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | On a large number of students falling ill after eating food in the hostel of Maulana Azad National Institute of Technology Bhopal, Sharda Hospital owner Umesh Sharda said, "Everyone had the same complaint of vomiting, diarrhoea and fever. Around… pic.twitter.com/tXdGrd2WM6
— ANI (@ANI) April 14, 2025
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने
छात्रों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही भोपाल प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने हॉस्टल मेस की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए हैं। इस लिस्ट में चावल, आटा, बेसन, दाल, पनीर की सब्जी और तुअर का नाम शामिल है। वहीं हॉस्टल के मेस में किसी तरह की गंदगी नहीं मिली है।
(एएनआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- दो साल में इतने लाख करोड़ का हाईवे बनाएगी केंद्र सरकार, गडकरी बोले- अमेरिका की तरह बन जाएंगी नॉर्थ ईस्ट की सड़कें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।