Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, सावन महीने में खाते में आएंगे 1500 रुपए

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 01:57 PM (IST)

    रक्षा बंधन से पहले सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों के लिए एक बड़ा एलान किया है। सीएम ने कहा कि रक्षा बंधन से पहले प्रदेश की लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। कुल मिलाकर अगले महीने उनके खाते में 1500 रुपए आएंगे।

    Hero Image
    लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे (फोटो-सोशल मीडिया)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को एक सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। रक्षाबंधन पर जनप्रतिनिधि लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे। आज मंत्रालय में हुई एक बैठक में उन्होंने ये एलान किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन महिना का विशेष महत्व है। सावन महिना में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने बहनों से राखी बंधवाने का किया एलान

    बता दें कि यह राशि लाड़ली बहनों के लिए शासन की ओर से प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया।

    मध्यप्रदेश में हैं इतनी लड़कियां

    जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में करीब 1.29 करोड़ से अधिक लाडली बहनों की संख्या है। लाडली बहनों को राज्य सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर भी देती है।

    यह भी पढ़ें: Ladli Behan Scheme: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना का ऐलान, 21 से 60 आयु वर्ग की महिलाओं को मिलेंगे ये लाभ

    यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: क्या है लाडली बहना योजना? जानें योजना के लिए पात्रता एवं लाभ