Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ladli Behna Yojana: क्या है लाडली बहना योजना? जानें योजना के लिए पात्रता एवं लाभ

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 04:10 PM (IST)

    Explainer लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15 मार्च 2023 को लॉन्च की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के अंतर्गत आने वाली पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये (वार्षिक 12 हजार) की राशि सीधा उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

    Hero Image
    Ladli Behna Yojana: 15 मार्च 2023 को लॉन्च हुई मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना।

    Ladli Behna Yojana: हमारे देश में गरीब जनता के उत्थान के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर नयी-नयी योजनाएं लायी जाती हैं। इन योजनाओं से लोगों को सशक्त बनाने को लेकर काम किया जाता है। इसी क्रम में महिलाओं के लिए भी 'लाडली बहना योजना' लॉन्च की गयी है। यह योजना केवल मध्य प्रदेश राज्य के लिए लॉन्च की गयी है। इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 13 मार्च 2023 को शुरू किया गया है। ऐसी महिलाएं जो इस योजना के बारे में पात्रता, इस योजना के लाभ और इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं तो या आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप यहां से लाडली बहना योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Explainer: क्या है लाडली बहना योजना?

    लाडली बहना योजना का शुभारम्भ इसी वर्ष 15 मार्च को एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये यानी की महीने में 1 हजार रुपये सीधे अकाउंट में भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के लिए राज्य सरकार के द्वारा 60 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया गया है।

    Explainer: किसे मिलेगा लाभ

    इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को मिल सकेगा। इसमें सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, परित्यक्ता या विधवा महिलाएं भाग ले सकती हैं बशर्ते उनके अन्य पात्रता होनी चाहिए जो निम्नलिखित है-

    • ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
    • ऐसी महिलाएं जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है।
    • वे महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।
    • महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Explainer: क्या मिलेगा लाभ

    इस योजना के तहत महिलाओं को आवेदन करना जरूरी है। जो महिलाएं इसमें आवेदन करेंगी उन्हें प्रतिमाह 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। रुपये सीधा अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे, जिससे केवल वे ही इस पैसे को निकाल सकेंगी।