विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh: महाशिवरात्रि पर बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, घायल दुल्हन को पहनाई वरमाला; देखिए वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 20 Feb 2023 10:24 AM (IST)

Khandwa News आमतौर पर शादियां मैरिज हॉल या धर्मशाला में होते हुए देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा में ...और पढ़ें

Madhya Pradesh: महाशिवरात्रि पर बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, घायल दुल्हन को पहनाई वरमाला; देखिए वीडियो
Madhya Pradesh: महाशिवरात्रि पर बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, घायल दुल्हन को पहनाई वरमाला; देखिए वीडियो

खंडवा, जागरण डेस्क।Khandwa News: आमतौर पर शादियां मैरिज हॉल या धर्मशाला में होते हुए देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा में एक ऐसी अनोखी शादी हुई है जिसके बारे में अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाएगा।

जी हां, ये शादी किसी घर या होटल में नहीं बल्कि अस्पताल में हुई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूल्हा और दुल्हन ने अस्पताल के बेड पर सात जन्मों तक साथ देने का वादा किया।

दुल्हन सड़क दुर्घटना में हो गई थी घायल

बता दें कि शादी 16 फरवरी को होनी थी लेकिन तीन दिन पहले यानि 13 फरवरी को दुल्हन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुल्हन के एक हाथ और पैर में गंभीर चोट आई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शादी का लगन पड़ चुका था और विवाह टाला नहीं जा सकता था। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने आपसी सहमति से अस्पताल में ही विवाह कराने का सोचा। दोनों के परिवार वालों ने तय किया की शादी की सभी रस्में अस्पताल में निभाई जाएंगी।

धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने शादी समारोह में लहराई पिस्टल, लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल

अस्पताल के बेड को फूलों से सजाया

उज्जैन के भेरुघाट निवासी सौदान सिंह के बेटे राजेंद्र की शादी जुलवानिया निवासी सुभाष की पुत्री शिवानी के साथ हुई। जनरल वार्ड में शिवानी के पलंग को मंडप की तरह सजाया गया। लड़की के परिजन के साथ-साथ डॉक्टर और नर्स ने भी घराती बन कर बारात का स्वागत किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुई इस अनोखी शादी ने न केवल समाज को संदेश दिया बल्कि विवाह के अटूट रिश्ते में पति-पत्नी के बीच भरोसे की नींव भी रख दी है।

सात जन्मों तक साथ देने का वादा

अस्पताल का वार्ड शादी का मंडप बना और दुल्हन को दूल्हे ने माला पहनाई फिर उसकी मांग में सिंदूर भरा और जीवन भर साथ देने का वादा किया। इस शादी के गवाह परिवार वालों के साथ-साथ अस्पताल के स्टाफ भी बने। इस बीच दूल्हे राजेंद्र ने कहा कि शिवानी को इस समय उसके साथ की जरूरत है और ऐसे समय पर ही साथ छोड़ देना बहुत गलत हो जाता। इधर, दुल्हन के पिता भी काफी खुश है कि उनकी बेटी को एक अच्छे पति के साथ-साथ एक अच्छा परिवार भी मिला।

दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों की सलाह से खुले जंगल में छोड़े जाएंगे चीते, वन्यजीव विविधता को मिलेगा बढ़ावा

MP News: घर में अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, अचानक हुआ विस्फोट, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे