यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने शादी समारोह में लहराई पिस्टल, लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल
धीरेंद्र शास्त्री के भाई का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वो हाथ में पिस्टल लेकर एक शादी समारोह ...और पढ़ें

छतरपुर, जेएनएन। हाल ही में खूब चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने भाई के चलते अब सुर्खियों में हैं। भाई का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हाथ में पिस्टल लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमकाता दिख रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वह पिस्टल से डराता भी है।
गाली देते हुए दिखा भाई
वीडियो पीठाधीश्वर के भाई शालिकराम गर्ग का बताया जा रहा है। इसमें गाली देते हुए युवक बागेश्वर धाम का नाम ले रहा है। हालांकि, इस संबंध में धाम की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सब डिविजन पुलिस आफिसर (एसडीओपी) शशांक जैन ने कहा कि वीडियो की जांच कराने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
इंटरनेट मीडिया पर शनिवार देर रात रामआसरे अहिरवार ऋषि ने एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर शादी समारोह में कुछ लोगों से मारपीट करता दिख रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है। वीडियो 11 फरवरी की रात में अहिरवार समाज के व्यक्ति के घर शादी समारोह का बताया गया है।
