विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: घर में अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, अचानक हुआ विस्फोट, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Sun, 19 Feb 2023 04:22 PM (IST)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ...और पढ़ें

अवैध पटाखे बनाने के दौरान हुआ विस्फोट
अवैध पटाखे बनाने के दौरान हुआ विस्फोट

शिवपुरी,ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिरसौद कस्बे घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे, उसे बनाने के दौरान ही अचानक विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है, इस विस्फोट में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना दोपहर करीब एक बजे के करीब हुई। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

विस्फोट से मकान को भी क्षति पहुंची

बताया जाता है कि सिरसौद में एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम होता था। रविवार दोपहर को भी उस घर में पटाखे बनाए जा रहे थे। अचानक तभी पटाखों के बारूद में आग लग गई, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में घर के तीन लोग गंभीर रूप से जल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है। इस विस्फोट से घर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।

आसपास में फैली दहशत

यह धमाका इतना गंभीर था कि आसपास के लोगों नें दहशत फैल गई है। दरअसल, इस घर के आसपास में काफी घर हैं, उनमें डर फैल गया कि ऐसा अगर दोबारा हुआ तो उनका घर भी इसकी चपेट में आ सकता है। हालांकि, बाद में हालात को काबू कर लिया और सभी को शांत किया गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना

इस घटना से पहले भी कई बार बारूद से विस्फोट हुआ है। यह शिवपुरी की लगातार तीसरी घटना है। इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रशासन अवैध रूप से पटाखे बनाने वालों पर रोक नहीं लगा पा रही है। जिस कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bhopal Accident News: सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, हुई मौत

Gwalior Family Court News: पति का आरोप 'किन्नर से हुआ उसका विवाह', पत्नी ने मेडिकल कराने से किया इनकार