विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Accident News: सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, हुई मौत

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 19 Feb 2023 03:24 PM (IST)

मध्य प्रदेश के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं नजीराबाद थाना ...और पढ़ें

सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा
सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा

भोपाल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, नजीराबाद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ्तार में जा रहे डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर ही फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों की भीड़ डंपर में आग लगाने जा रही थी, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि ग्राम बरखेड़ीदेव निवासी 19 वर्षीय कान्हा पुत्र लालजीराम गुर्जर किसानी का काम करता था। शुक्रवार रात वह किसी शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। रुनाहा से ग्राम बरखेड़ी देव जाते समय पर नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बाइक रोककर वह खड़ा था।

इस दौरान वहां से गुजर रही बस को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार डंपर ने कान्हा को रौंद दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डंपर में जमकर तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश की और डंपर को जब्त किया। मृतक कान्हा दो भाइयों में छोटा था। बता दें कि तीन दिन के अंदर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो सड़क हादसे परवलिया सड़क थाने के सामने हुए हैं, जबकि एक सड़क दुर्घटना बैरसिया थाना अंतर्गत ग्राम भैसोंदा में हुई थी।

यह भी पढ़ें- Fact Check Story: 7 ब्रेन डैमेजिंग आदतों को लेकर WHO के नाम से वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: सिंचाई के पानी की कमी से जूझता मध्य प्रदेश, बन सकता है प्रमुख चुनावा मुद्दा!