विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fact Check Story: 7 ब्रेन डैमेजिंग आदतों को लेकर WHO के नाम से वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 19 Feb 2023 03:13 PM (IST)

विश्वास न्यूज़ की जांच में डब्ल्यूएचओ के नाम से वायरल 7 ब्रेन डैमेजिंग आदतों का दावा करता स्क्रीनशॉट फर्जी निकला। ...और पढ़ें

7 ब्रेन डैमेजिंग आदतों को लेकर WHO के नाम से वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है (फाइल फोटो)
7 ब्रेन डैमेजिंग आदतों को लेकर WHO के नाम से वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक पेपर की कटिंग का स्क्रीनशॉट वायरल किया जा है। स्क्रीनशॉट में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के नाम से एक मैसेज शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि WHO ने सात बड़ी ब्रेन डैमेजिंग आदतों के बारे में बताया है। वायरल स्क्रीनशॉट पर डब्ल्यूएचओ का लोगो भी लगा हुआ देखा जा सकता है। इसे आगे फॉरवर्ड करने को भी कहा गया है।

दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में किया जा रहा दावा गलत है। वायरल पोस्ट का WHO से कोई संबंध हीं है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने ऐसी कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमने पाया कि यह पोस्ट कई सालों से सोशल मीडिया पर समान दावे के साथ वायरल है। इनमें से कई पोस्ट पर WHO का लोगो नहीं लगा हुआ है।

हमने डब्ल्यूएचओ के सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट पर भी वायरल दावे के बारे में सर्च किया। हमें यहां भी वायरल दावे से जुड़ी कोई पोस्ट प्राप्त नहीं हुई। वायरल दावे को लेकर हमने दिल्ली अपोलो के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी एन रेंजेन से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मैसेज पर रोक लगानी चाहिए। ऐसे मैसेज लोगों को गुमराह करते हैं।

पूरी पड़ताल को यहां पढ़ें।