विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Family Court News: पति का आरोप 'किन्नर से हुआ उसका विवाह', पत्नी ने मेडिकल कराने से किया इनकार

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 19 Feb 2023 01:43 PM (IST)

Gwalior Court News पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। पति का ...और पढ़ें

पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की (फाइल फोटो)
पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की (फाइल फोटो)

ग्वालियर, जागरण डेस्क। Gwalior Court News ग्वालियर के फैमिली कोर्ट में एक अनूठा मामला चल रहा है। फैमिली कोर्ट में लंबित उस मामले में पत्नी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया, जिसमें पति ने आवेदन लगाकर पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की थी।

अब पत्नी का न्यायालय में प्रति परीक्षण (क्रास एग्जामीनेशन) किया जाएगा। जहां पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। पति का आरोप है कि उसका विवाह किन्नर से हो गया। इसलिए इस विवाह को खत्म किया जाए।

पति ने मेडिकल परीक्षण तीन बिंदुओ पर कराए जाने की मांग की थी। पहला बिंदु था, क्या उसकी पत्नी मां बन सकती है? दूसरा, क्या उसके जननांग पूर्ण रूप से विकसित है? तीसरा क्या वह दांपत्य संबंध बनाने में सक्षम है।  फैमिली कोर्ट ने पत्नी को मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया था, लेकिन पत्नी ने क्रास एग्जामीनेशन के दौरान कोर्ट में मना कर दिया।

क्या है पूरा  मामला

ग्वालियर निवासी महेंद्र (परिवर्तित नाम) के पिता का स्वास्थ्य खराब हो गया था। पिता ने अपने स्वास्थ्य को देखते हुए महेंद्र का विवाह कराने की इच्छा जाहिर की। इसी बीच भिंड से उसके घर एक रिश्ता आया। लड़की के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी गृह कार्य में दक्ष है और घर को अच्छे से चलाएगी। दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद रिश्ता तय हो गया। जुलाई 2014 में महेंद्र का विवाह हो गया था। विवाह के कुछ माह तक दोनों के बीच दांपत्य संबंध नहीं बने। उसकी पत्नी पहली बार ससुराल से विदा होकर मायके चली गई। इसी बीच पिता का निधन हो गया और महेंद्र फिर से पत्नी को लेकर घर आ गया। लंबे समय के बाद दोनों के बीच दांपत्य संबंध बने, जिसके बाद पत्नी को काफी पीड़ा हुई। इसके बाद महेंद्र अपनी पत्नी को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर पहुंचा। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड भी कराया। डाक्टर ने जांच के बाद उसकी पत्नी को स्त्री नहीं बताया। डाक्टर ने कहा कि उसकी पत्नी के जननांग पूर्ण रूप से विकसित नहीं है।