Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर के लिए 22 सितंबर अहम, वैज्ञानिक वीरामुथुवेल बोले- ISRO ने लक्ष्य को किया हासिल

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM (IST)

    23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। ये मिशन इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत को बयां करता है। इस बीच चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी वीरामुथुवेल ने दैनिक जागरण से खास बातचीत की। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के बारे में भी जानकारी दी। वीरामुथुवेल के अनुसार चंद्रयान-3 की मदद से इसरो ने लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

    Hero Image
    लैंडर विक्रम-प्रज्ञान रोवर के लिए 22 सितंबर अहम, वैज्ञानिक वीरामुथुवेल बोले- ISRO ने लक्ष्य को किया हासिल (फाइल फोटो)

    भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। ये मिशन इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत को बयां करता है। इस बीच चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी वीरामुथुवेल ने दैनिक जागरण से खास बातचीत की। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के बारे में भी जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 सितंबर को स्लीप मोड से उठेगा लैंडर और रोवर

    इसरो के वैज्ञानिक और चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर डॉ पी वीरामुथुवेल ने दैनिक जागरण को बताया कि चंद्रयान-3 सौर ऊर्जा पर आधारित है। उन्होंने बताया कि लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर फिलहाल स्लीप मोड पर है क्योंकि चंद्रमा के जिस हिस्से पर लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर है, वहां अभी रात का समय है। जब 22 सितंबर को सूर्य की रोशनी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचेंगी तो तब जाकर लैंडर और रोवर की पहली प्रतिक्रिया का पता चल पाएगा।

    यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में सफल अभियानों से बढ़ी ISRO की धाक, छोटे उपग्रहों की लांचिंग के लिए इसरो ने विकसित किया है SSLV

    इसरो ने अपने लक्ष्य को हासिल किया- वीरामुथुवेल

    डॉ पी वीरामुथुवेल के अनुसार, चंद्रयान-3 की मदद से इसरो ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। चंद्रमा पर आगे जो भी खोज होगी, वह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। इसरो चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं को तलाशेगा।

    दैनिक जागरण से बातचीत में बोले वीरामुथुवेल

    दैनिक जागरण से बातचीत में वीरामुथुवेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा मकसद और वैज्ञानिक उद्देश्य अलग होता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चंद्रयान-3 मिशन से तत्काल कोई लाभ नही है, लेकिन यह मिशन सौरमंडल कैसे बना इस बात की संभावनाओं को तलाशेगा। उन्होंने कहा कि पानी के कण चंद्रमा में मौजूद हो सकते हैं और उनका इस्तेमाल अंतरिक्ष यान को बिजली मुहैया करने और चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए किया जा सकता है।

    10वें विज्ञान मेले में वैज्ञानिक वीरामुथुवेल ने की शिरकत

    बता दें दि इसरो के वैज्ञानिक और चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर डॉ पी वीरामुथुवेल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां भेल दशहरा मैदान में चल रहे 10वें विज्ञान मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया।

    यह भी पढ़ें- Durga Puja 2023: लैंडर विक्रम पर विराजमान होगी देवी की प्रतिमा, दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी चंद्रयान-3 की झलक