Health Tips: हरी सब्जियां और फल खाकर इस मौसम में दूर कर सकते हैं खून की कमी
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए ये मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस मौसम में ऐसे कई फल और सब्जियां मिलती है जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद ...और पढ़ें

भोपाल, जागरण डेस्क। इस मौसम को आयुर्वेद में ऋतु संधिकाल कहा जाता है। इन दिनों हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, पालक, हरे प्याज, हरे लहसुन प्रचूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इन सभी खाद्य पदर्थों में लौहतत्व और विटामिन पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं जो पानी में घुलनशील होते हैं। महिलाओं में आयरन की काफी कमी देखी जाती है इसलिए ये सब्जियां महिलाओं को अपने डाइट में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। इस मौसम में आंवला, मौसंबी, संतरा आदि भी आसानी से मिल जाते हैं। इन फलों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।
धूप में बैठना काफी फायदेमंद
आयुर्वेद विशेषज्ञ डा.प्रीति सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर देखा जाए तो यह मौसम शरीर में खून की कमी को दूर करने वाला मौसम है। इस मौसम में देसी गुड़ रोजाना जरूर खाना चाहिए क्योंकि यह आयरन का अच्छा स्रोत होता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि महिलाओं में विटामिन डी-3 की काफी कमी होती है, ये एक बहुत बड़ी समस्या है। लेकिन पेरशानी की बात यह है कि विटामिन डी-3 की कमी किसी भी खाद्य पदार्थ से दूर नहीं होती है। इसकी कमी सिर्फ धूप से दूर की जा सकती है। धूप में बैठने से शरीर अपने आप विटामिन डी-3 बना लेता है। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि सुबह 10 बजे से पहले वाली धूप में कुछ देर जरूर बैठें। विटामिन डी-3 ही हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करवाता है। ठंड के दिनों में जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द बढ़ जाता है जो धूप में बैठने से काफी हद तक कम हो सकता है।
सरसों के तेल में खाना बनाएं
भारतीय परिदृश्य में देखा जाए तो सरसों तेल को सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, सरसों तेल की तासीर गर्म होती है, ऐसे में सर्द के मौसम में सरसों के तेल में बना खाना ही खाना चाहिए। हालांकि, अगर आप सरसों तेल में बना खाना नहीं खाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस्तेमाल किए जाने वाला तेल ठंडी प्रक्रिया से न बना हो यानी कोई रिफाइंड न हो। आप चाहे तो सरसों तेल की जगह कच्ची घानी के तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले भी इस मौसम में काफी फायदेमंद होते हैं। जैसे काली मिर्च, धनिया, जीरा इत्यादि भी कई गुणों से भरपूर होते हैं। इनका सही मात्रा में सेवन करना स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी होता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।