Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bina : परिवार संग जगन्नाथपुरी गई युवती की हत्या, भाई बोला-दुष्कर्म के बाद एसिड से जलाया चेहरा, काटीं उंगलियां

    जगन्नाथपुरी में से 23 नवंबर को शांति पैलेस से गायब हुई युवती का शव शनिवार के दिन समुद्र के किनारे पानी में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। मृतक युवती के भाई ने कहा है कि उसकी बहन के साथ किसी ने दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या की है।

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Sun, 27 Nov 2022 04:06 PM (IST)
    Hero Image
    परिवार संग गई थी जगन्नाथ पुरी, समुद्र तट पर मिला शव, शहरवासियों ने किया प्रदर्शन

    भोपाल, जागरण डिजिटल डेस्क : जगन्नाथपुरी में से 23 नवंबर को शांति पैलेस से गायब हुई युवती का शव शनिवार को समुद्र किनारे पानी में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। मृतक युवती के भाई ने कहा है कि उसकी बहन के साथ किसी ने दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या की है। दुष्कर्मियों ने युवती का चेहरा एसिड से जलाया और उसकी अंगुलियां तक काट दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना के बाद परिवार और बीना के लोगों में आक्रोश हैं। शनिवार को इस बात का विरोध कर लोगों ने शहर बंद करने की बात कही व सर्वोदय चौराहे पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किये। परिवार ने आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की और ओडिशा पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

    पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    बता दें कि सागर जिले की बीना तहसील के आगासौद गांव से एक युवती अपने माता-पिता और भाई के साथ यात्रा पर जगन्नाथपुरी गई थी। परिवार जगन्नाथपुरी पहुंच कर शांति पैलेस नामक होटल में रुका हुआ था। युवती 23 तारीख को होटल से बाहर निकली और अचानक गायब हो गई। स्वजनों ने पुरे दिन उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। निकट के थाने में भी परिवार पंहुचा, लेकिन पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया।

    शहरवासियों ने किया प्रदर्शन

    मृतक युवती के भाई ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन का शव अर्द्धनग्न अवस्था में समुद्र के किनारे पानी में पड़ा मिला है। परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं मृतक को बुरी तरह से यातनाएं देकर बुरी तरह से हत्या की गई है। शव की पहचान न हो सके इसके लिए आरोपितों ने उसका चेहरा भी एसिड से जला दिया। घटना के बाद शहर के लोगों में आक्रोश है, लोगों ने शहर के चौराहे पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

    Bhopal: ईयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहा था युवक, हादसे में सॉफ्टवेयर डेवलपर की हुई मौत