Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Former CJI RC Lahoti Dies: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रमेशचंद्र लाहोटी का निधन, इंदौर से था गहरा नाता

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 24 Mar 2022 09:48 AM (IST)

    EX CGI Ramesh Chandra Lahoti Dies सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रमेशचंद्र लाहोटी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में होगा। इंदौर से उनका गहरा रिश्‍ता था। 1 जून 2004 को वे भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए था।

    Hero Image
    Former CJI RC Lahoti Dies: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रमेश चंद्र लाहोटी का निधन

    इंदौर, जेएनएन। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रमेश चंद्र लाहोटी का बुधवार को निधन हो गया। वह मूल रूप से गुना के रहने वाले थे। इंदौर से उनका गहरा नाता था। वह दो महीने पहले ही यहां एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए थे। न्यायमूर्ति लाहोटी सेवानिवृत्ति के बाद से नोएडा में रह रहे थे, लेकिन समय-समय पर इंदौर आते-जाते रहते थे। उनकी बहू, भतीजी और परिवार के कई सदस्य इंदौर में रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जस्टिस लाहोटी के रिश्तेदार डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने बताया कि जस्टिस लाहोटी लगभग हर पारिवारिक समारोह में शामिल होते थे। बच्चों से उनका विशेष लगाव था। उन्हें 1 जून 2004 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वे 31 अक्टूबर 2005 तक इस पद पर रहे।

    जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का बुधवार शाम कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में होगा। पूर्व मुख्य न्यायाधीश के भाई जीके लाहोटी ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां उनकी कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली में होगा।

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्व. आरसी लाहोटी गुना के निवासी थे। उन्होंने जिला व हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की। उन्होंने गुना में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। उन्हें 3 मई 1988 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 4 अगस्त 1989 को लाहोटी को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था। इसके बाद फरवरी 1994 में इसे दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। दिसंबर 1998 में सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त हुए। इसके बाद 1 जून 2004 को उन्हें भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। लाहोटी इस पद पर 31 अक्टूबर 2005 तक रहे।

    Koo App
    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री आरसी लाहोटी जी के निधन का शोक समाचार मिला। गुना के निवासी श्रद्धेय लाहोटी जी ने न्याय व्यवस्था में उच्च आदर्शों को स्थापित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकमय परिजनों को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति !! - VD Sharma (@VDSharmaBJP) 23 Mar 2022