Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: 'भ्रष्टाचारियों के हाथ तोड़ने' वाले बयान पर फंसे कांग्रेस नेता, निलेश जैन के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    कांग्रेस नेता निलेश जैन के खिलाफ मामला उनके विवादित बयान को लेकर दर्ज किया गया है। निलेश जैन पर आरोप है कि उन्होंने बात नहीं मानने पर भ्रष्टाचारियों के हाथ तोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 28 Jan 2023 09:57 AM (IST)
    Hero Image
    MP News: 'भ्रष्टाचारियों के हाथ तोड़ने' वाले बयान पर फंसे कांग्रेस नेता, FIR दर्ज (फाइल फोटो)

    जबलपुर, एजेंसी। कांग्रेस के जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन अपने विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता निलेश जैन के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शुक्रवार को जबलपुर में मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

    दरअसल, कांग्रेस नेता निलेश जैन के खिलाफ ये मामला उनके विवादित बयान को लेकर दर्ज किया गया है। निलेश जैन पर आरोप है कि उन्होंने बात नहीं मानने पर 'भ्रष्टाचारियों के हाथ तोड़ने' की बात कही थी।

    निलेश जैन ने सभा में दिया था विवादित बयान

    कांग्रेस नेता निलेश जैन ने कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं तमाम लोगों से कहना चाहूंगा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी हो गई है, आज से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ भी शुरू हो गई है और इसके बाद अगर हमारी कोई सुनवाई नहीं होती तो पूरे जबलपुर में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पांव तोड़ो अभियान’ होना चाहिए।

    राजमणि सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

    जबलपुर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजमणि सिंह की शिकायत पर कांग्रेस जबलपुर जिलाध्यक्ष नीलेश जैन के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। शाहपुरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एसएल वर्मा ने पीटीआई को बताया कि राजमणि सिंह ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जैन ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था।

    कांग्रेस ने शुरु किया है नया अभियान

    इंस्पेक्टर एसएल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) सहित दो धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जैन ने गुरुवार को जबलपुर में अपनी पार्टी की जनसभा के दौरान कथित टिप्पणी की। बता दें कि 26 जनवरी को कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरु किया है।

    Amit Shah Karnataka Visit: अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर, चुनावी रणनीति होगी तैयार, रोड शो में लेंगे हिस्सा

    Surgical Strike: दिग्विजय के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, मांगे सबूत