Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Factory Blast Harda: 'हरदा ब्लास्ट में आतंकी हाथ होने की आशंका', पटाखा फैक्ट्री धमाके को लेकर उमा भारती का बड़ा बयान

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:33 PM (IST)

    हरदा (Factory Blast Harda) के पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह आतंकी वारदात हो सकती है।उन्होंने कहा कि हरदा सिमी का गढ़ रहा है और इसी जगह पर पहले भी धमाका हुआ था। इसकी जांच की जानी चाहिए कि अवैध पटाखा फैक्ट्री में इतनी बड़ी मात्रा में बारुद कहां से पहुंचा।

    Hero Image
    पटाखा फैक्ट्री धमाके को लेकर उमा भारती का बड़ा बयान (Image: ANI)

    जागरण न्यूज डेस्क, भोपाल। Factory Blast Harda: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने पठाखे फैक्ट्री में हुए धमाके पर आतंकी साजिश होने की आशंका जताई है। उमा भारती ने तर्क दिया कि हरदा सिमी का गढ़ रहा है और इसी जगह पर पहले भी धमाका हुआ था। यह जांच होनी चाहिए कि अवैध पटाखा फैक्ट्री में इतनी बड़ी मात्रा में बारुद कहां से पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मामले की जांच करवा रहे हैं। भाजपा सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा 'जिनकी इस हादसे में जान चली गई है उनका लौटना संभव नहीं है, लेकिन यह बहुत दर्दनाक है।'

    फैक्ट्री के मालिक गिरफ्तार

    गौरतलब है कि मंगलवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, विस्फोटों में 170 से अधिक लोग घायल हुए। फैक्ट्री के दो मालिकों की पहचान राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, विस्फोटों का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

    बता दें कि मालिकों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के बाद, अन्य आरोपों के साथ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर के मेयर समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

    यह भी पढ़ें: Harda Tragedy: हरदा हादसा के बाद मोहन सरकार सख्त, इंदौर में छह पटाखा गोदाम सील; तय होगी जिम्मेदारी