Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर के मेयर समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:01 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और जबलपुर नगर निगम के मेयर जगत बहादुर सिंह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जगत बहादुर सिंह ने भोपाल में भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल व कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

    Hero Image
    जबलपुर नगर निगम के मेयर जगत बहादुर सिंह भाजपा में शामिल हो गए। (फोटो- भाजपा एक्स हैंडल)

    एएनआई, भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और जबलपुर नगर निगम के मेयर जगत बहादुर सिंह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जगत बहादुर सिंह ने भोपाल में भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल व कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके साथ कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए। जगत बहादुर सिंह के अलावा डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, डिंडोरी के कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला और कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

    इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा, मैं आज पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को बधाई देता हूं। हमने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कहा था कि 'मोदी मध्य प्रदेश के दिल में हैं' और अब मोदी कांग्रेस के अंदर भी लोकप्रिय भी हो गए हैं। कांग्रेस के जो लोग देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा, मैं आज पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा एक परिवार है। आप सभी को लगेगा कि आप एक परिवार के सदस्य बन गए हैं, यह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाएंगे।

    वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में विश्वास दिखाने के लिए हम आपके आभारी हैं। आप सभी को भाजपा में सम्मान मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने खुद का उदाहरण पेश करते हुए कहा, मैं आप सबके बीच एक उदाहरण हूं कि मैं एक मजदूर परिवार से आता हूं और आज पार्टी ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमारी पार्टी सामूहिक नेतृत्व की मिसाल कायम करती है। सीएम ने कहा कि भाजपा की जीत देश के लिए जरूरी है।