Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress President Election: दिग्विजय सिंह बोले-मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं, परिवारवाद पर भाजपा पर साधा निशाना

    By JagranEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 05:59 PM (IST)

    Congress President Election दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। इसकी संभावना खुद खारिज कर उम्मीद जताई कि जो भी अध्यक्ष चुना जाएगा वह एक व्यक्ति एक पद की नीति का पालन करेगा। दिग्विजय ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए।

    Hero Image
    दिग्विजय सिंह बोले-मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं, परिवारवाद पर भाजपा पर साधा निशाना। फाइल फोटो

    भोपाल, धनंजय प्रताप सिंह। Congress President Election: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। इसकी संभावना खुद खारिज कर उम्मीद जताई कि जो भी अध्यक्ष चुना जाएगा, वह 'एक व्यक्ति एक पद' की नीति का पालन करेगा। नईदुनिया से विशेष बातचीत में दिग्विजय ने भाजपा (BJP) पर जमकर प्रहार किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां नहीं है परिवारवाद

    परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए गैर गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहां नहीं है परिवारवाद? किस पार्टी में परिवारवाद नहीं है? क्या भाजपा में नहीं है? परिवारवाद का आरोप सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने का हथकंडा है। भाजपा के ऐसे 50 सांसदों के नाम गिना सकता हूं, जो आपस में रिश्तेदार हैं।

    पहले भी अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ

    भाजपा को देखकर कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले भी कई बार अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है, ये कोई पहला मौका नहीं है।

    एक पद ही चुनना होगा

    क्या अशोक गहलोत अध्यक्ष बनते हैं तो मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा? इस पर दिग्विजय सिंह उदयपुर चिंतन शिविर में पारित प्रस्ताव का वह जिक्र करते हैं, जिसमें एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा, उसे एक पद ही चुनना होगा।

    कहां हैं जी-23

    नाराज नेताओं के गुट जी-23 के दबाव में चुनाव के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि अब कहां हैं जी-23? आएं और कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ें।

    भाजपा पर जो भी अटैक करता है, पार्टी उसे बदनाम कर देती है

    राहुल गांधी की पप्पू की छवि बना देने के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी अटैक (हमला) करता है, भाजपा के लोग उसे बदनाम कर उसका ग्राफ गिरा देते हैं चाहे वह राहुल गांधी हों या दिग्विजय सिंह, बाद में उसमें कांग्रेसी भी शामिल हो जाते हैं।

    मैंने कभी गलतबयानी नहीं की

    मुस्लिम तुष्टिकरण सहित विवादास्पद बयानों से आपकी देश भर में आलोचना होती है? आप क्या सोचते हैं?

    इस सवाल पर दिग्विजय सहज रहते हुए कहते हैं मैंने कभी गलतबयानी नहीं की। जहां तक ओसामा जी और हाफिज सईद वाले बयान हैं तो उन्हें भी गलत तरीके से प्रचारित किया गया।

    यह भी पढ़ेंः कमल नाथ बोले-कोई कांग्रेस छोड़कर जाना चाहता है तो जाए, मैं रोकूंगा नहीं

    comedy show banner
    comedy show banner