Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Politics: कमल नाथ बोले-कोई कांग्रेस छोड़कर जाना चाहता है तो जाए, मैं रोकूंगा नहीं

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 02:33 PM (IST)

    Madhya Pradesh कमल नाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं को लेकर कहा कि जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है तो जाए मैं किसी को रोकूंगा नहीं। यदि किसी को भाजपा में अपना भविष्य दिख रहा है तो वह जा सकता है।

    Hero Image
    कमल नाथ बोले-कोई कांग्रेस छोड़कर जाना चाहता है तो जाए, मैं रोकूंगा नहीं। फाइल फोटो

    भोपाल, जेएनएन। Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने रविवार को कांग्रेस (Congress) छोड़कर जा रहे नेताओं को लेकर कहा कि जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है तो जाए, मैं किसी को रोकूंगा नहीं। यदि किसी को भाजपा में अपना भविष्य दिख रहा है तो वह जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरुणोदय चौबे के पार्टी छोड़ने पर कहा, उन पर कई मामले दर्ज 

    मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमल नाथ ने अरुणोदय चौबे के पार्टी छोड़ने पर कहा कि वे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। हमने उन्हें निष्कासित करने की तैयारी कर ली थी। वह अपने आप को बचाना चाह रहे हैं। उनके ऊपर दबाव है और कई मामले दर्ज हुए हैं। भाजपा दबाव और प्रभाव की राजनीति कर रही है। जिसे जाना हो वह जाए, मैं किसी को रोकूंगा नहीं और चाहेंगे तो छोड़ने के लिए अपना वाहन भी दे दूंगा।

    मैं किसी को खुश करने के लिए कोई काम नहीं करता हूं

    प्रदेश प्रतिनिधियों के चयन पर कमल नाथ कहा कि मैं किसी को खुश करने के लिए कोई काम नहीं करता हूं। जो कांग्रेस के हित में होता है, वही निर्णय लेता हूं।

    आदिवासियों के बीच जाकर भाजपा सरकार के षड्यंत्र को उजागर करेंगे

    उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों को उप जातियों में बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भील-भिलाला, गोंड-कोरकू को बांटने के प्रयास हो रहे हैं। इसी हम सफल नहीं होने देंगे। आदिवासियों के बीच जाकर भाजपा सरकार के षड्यंत्र को उजागर करेंगे। 

    सोनिया गांधी मनोनीत करेंगी मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष

     मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, कार्यकारिणी, पदाधिकारी, चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी मनोनीत करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की शनिवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह ने पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरण यादव ने किया। मध्य प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष आरसी खुंटिया ने प्रतिनिधियों से प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में हाथ उठवाए। सभी ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति जताकर प्रस्ताव पारित किया।

    कमल नाथ ने चुनाव में पूरी ताकत से जुटने के लिए कहा

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने संगठन में निर्वाचन की कार्रवाई पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आपकी निष्ठा ही पार्टी की ताकत है। कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की रही है। आज इसी पर आक्रमण हो रहा है। समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। हमारा मुकाबला भाजपा की नीतियों और उसके संगठन से है। चुनाव में अब एक साल का समय ही बचा है। आप सभी पूरी ताकत से जुट जाएं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 16 दिन निकलेगी। यात्रा से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। हमें अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ना है।

    यह भी पढ़ेंः कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा कर रही घेराबंदी

    comedy show banner
    comedy show banner