Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crime in Sagar: दलित युवक की हत्या के आठ आरोपी गिरफ्तार, समझें क्या है पूरा मामला

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 03:50 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीड़ित युवती से फोन पर बात कर आश्वासन दिया कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कांग्रेस पूरी लड़ाई लड़ेगी।

    Hero Image
    सागर जिले में हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।(फोटो सोर्स: जगारण)

    सागर,जेएनएन। कुछ दिनों पहले सागर जिले के बरोदिया नोनागिर गांव में सरपंच विक्रम सिंह ने अपने स्वजन और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 18 वर्षीय नितिन अहिरवार की हत्या कर दी थी। सरपंच व उसके एक साथी ने करीब दो साल पहले एक युवती से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में वे समझौता करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे थे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, इस घटना पर सियासत भी काफी गरमा चुकी है। कांग्रेस से लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की है।

    भाजपा ने कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है।  वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं पर अपराधों पर चयनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आरोप भी लगाया।

    अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत  

    सरपंच और अन्य आरोपियों ने गुरुवार रात को पीड़िता के भाई की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी और घर में तोड़फोड़ की। इसके अलावा, पीड़िता की मां के साथ भी आरोपियों ने पिटाई की।  मृतक नितिन अहिरवार उर्फ लालू को जब सागर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई।

    इस घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए।

    कमलनाथ ने पीड़ित युवती से की बात

    शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  पीड़ित युवती से फोन पर बात कर आश्वासन दिया कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कांग्रेस पूरी लड़ाई लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने  X हैंडल के जरिए शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

    खरगे ने मोदी सरकार पर कसा तंज

    उन्होंने कहा,"मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते।

    उन्होंने आगे कहा,"मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं। भाजपा ने मध्यप्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है।"

    मायावती ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

    वहीं, इस घटना पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा," जहां अभी हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने संत रविदास का स्मारक बनाने की नींव बड़े तामझाम से रखी, वहीं उसी क्षेत्र में उनके भक्तों के साथ जुल्म-ज्यादती चरम सीमा पर है, जो भाजपा व उनके चरित्र का जीता-जागता प्रमाण है।"