Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश में भाजपा उपाध्यक्ष के साथ हाथापाई, मंत्री और सांसद के सामने जमकर हुआ हंगामा; आपस में भिड़े कार्यकर्ता

    मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि पूरा हंगामा जिले के प्रभारी मंत्री और सांसद के सामने हुआ। दोनों नेताओं ने दखल देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 29 Nov 2024 09:03 PM (IST)
    Hero Image
    उज्जैन में आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता।

    जेएनएन, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भाजपा के कार्यक्रम में खूब हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक पूर्व विधायक की पिटाई तक कर दी। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला उज्जैन के महिदपुर का है। यहां प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के स्वागत के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रिड और स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे प्रभारी मंत्री

    उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया को शुक्रवार को खोरिया सुमरा में ग्रिड और नारायणा गांव में स्वास्थ्य केंद्र का उट्घाटन करना था। जगह-जगह उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मंच बनाया।

    गांव नारायणा में हुआ बवाल

    गांव नारायणा में गौरिक दुग्ध डेयरी के बाहर भी स्वागत कार्यक्रम की तैयारी थी। यह कार्यक्रम का आयोजन संचालक सुभाष ठाकुर ने किया। मगर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। मगर वे नहीं बने और जबरन मंच पर चढ़ गए।

    मंच से उतरते पूर्व विधायक से की मारपीट

    स्वागत कार्यक्रम के बाद सांसद अनिल फिरोजिया और बहादुर सिंह चौहान मंच से उतरे। उसी वक्त कुछ कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक से मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा मच गया। पुलिसकर्मियों ने भी विधायक को बचाया।

    ऐसे शांत हुआ मामला

    मारपीट के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। तुरंत प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, प्रताप सिंह आर्य समेत कई नेता मौजूद थे।

    30 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

    पुलिस ने मारपीट के मामले में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बहादुर सिंह चौहान विधायक रहते भी विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले भी महिदपुर में चौहान का विरोध हो चुका है। कार्यक्रम में मौजूद एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। इससे खफा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है।

    प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल को मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं को शांत करना पड़ा। उधर, सांसद अनिल फिरोजिया ने मंच से ही कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। मामला महिदपुर थाने में दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें: कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यंमत्री? फडणवीस ही नहीं ये दो नेता भी सीएम की रेस में शामिल

    यह भी पढ़ें: 'बाबरी मस्जिद का मामला दिमाग में ताजा है', अजमेर दरगाह और संभल विवाद पर क्या बोले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष?