Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? MP से राज्यसभा सदस्यों को चुनावी मैदान में उतार सकती है भाजपा

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 08:20 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कविता पाटीदार को लोकसभा चुनाव में उतारने के विकल्प पर विचार कर रही है।

    Hero Image
    क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? (फाइल फोटो)

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है। इसकी वजह यह है कि यदि पार्टी राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा का चुनाव लड़वाती है तो जीतने वालों की सीट रिक्त होगी। इससे पार्टी राज्यसभा चुनाव में नए लोगों को अवसर दे सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा-कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर बढ़ा

    बता दें कि विधानसभा में प्रचंड जीत के साथ परिस्थितियां भाजपा के लिए और अच्छी हो चुकी हैं। भाजपा और कांग्रेस में सीटों का अंतर बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में पार्टी को राज्यसभा सीटों का नुकसान नहीं होगा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी सात सांसदों को प्रत्याशी बनाया था, इनमें पांच को जीत मिली।

    यह भी पढ़ें: भाजपा युवा मोर्चा शुरू करेगी 'नवमतदाता' अभियान, एक करोड़ नए वोटर्स तक पहुंचने का लक्ष्य

    क्या इन नेताओं को लड़ाया जाएगा चुनाव

    सूत्रों का कहना है कि पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कविता पाटीदार को लोकसभा चुनाव में उतारने के विकल्प पर विचार कर रही है। सिंधिया भी गुना-शिवपुरी या ग्वालियर से लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं। बता दें कि अप्रैल में भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: फिर छलका पूर्व CM शिवराज का दर्द, बोले- राजतिलक होते-होते वनवास हो जाना भी कोई बड़ा उद्देश्य होगा