विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal: सरकारी आवास में बना दी दो मजार, गहरी नींद में सोता रहा प्रशासन; संस्कृति बचाओ मंच ने लगाया 'लैंड जिहाद' का आरोप

Published: Sat, 19 Apr 2025 09:31 AM (IST)

भोपाल में जिला जेपी अस्पताल के कर्मचारियों के रहने के लिए बने 1250 शासकीय आवासीय परिसर में पक्की कब्र बनाकर ...और पढ़ें

सरकारी आवास कॉलेनी में बनी मजारें (फोटो सोर्स- जेएनएन)
सरकारी आवास कॉलेनी में बनी मजारें (फोटो सोर्स- जेएनएन)

HighLights

  1. सरकारी कॉलोनी की खाली जमीन पर बना दी गई दो मजारें।
  2. एसडीएम ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया।

जेएनएन, मध्यप्रदेश। भोपाल में जिला जेपी अस्पताल के कर्मचारियों के रहने के लिए बने 1250 शासकीय आवासीय परिसर में पक्की कब्र बनाकर दो मजारों का निर्माण किया गया है। संस्कृति बचाओ मंच ने इसे लैंड जिहाद का मामला बताते हुए शिकायत की है।

संस्कृति बचाओ मंच द्वारा शिकायत करने के बाद प्रशासन नींद से जागा और फिर राजस्व टीम इस कॉलोनी में पहुंची और अब जल्द ही पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

क्या है शिकायत?

संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर तिवारी ने टीटी नगर एसडीएम से इस मामले को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि बाघंबरी देवी मंदिर के पास शासकीय आवासीय परिसर 1250 में दो मंजिला आवास क्रमांक संख्या 28-38 और 85-96 के पास खाली जगह पर दो मजार बनाई गई है।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि इन मजारों का निर्माण कॉलोनी में रहने वाले मुस्लिम व्यक्तियों ने कराया है। ऐसे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई मजारों को हटाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

तीन साल पुरानी है मजार

पटवारी द्वारा किए गए निरीक्षण से पता चला है कि मजार करीब तीन साल पुरानी है। यह क्षेत्र कोलार तहसील के अंतर्गत आता है। इसकी जानकारी संबंधित एसडीएम को दे दी गई है। आगे की जांच उनकी तरफ से होगी। - अर्चना रावत शर्मा, एसडीएम, टीटी नगर, भोपाल

शिकायत के बाद एसडीएम अर्चना रावत शर्मा ने शुक्रवार को हल्का पटवारी के नेतृत्व में एक टीम को कॉलोनी में भेजा। टीम ने पहुंचकर जांच की और पता चला है कि आवास के पास खाली जगह पर पेड़-पौधे लगे हुए हैं और उसी के पास दो मजार बनाकर ऊपर से टीन शेड का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। टीम ने निरीक्षण कर जानकारी एसडीएम को उपलब्ध करवा दी है।

कोलार एसडीएम ने जांच दल का किया गठन

इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। यह आवास संपदा व पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए गए हैं। उनसे जवाब मांगा है कि शासकीय भूमि पर मजारें कैसे और कब बनाई गईं, उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी? - रविशंकर राय, एसडीएम, कोलार, भोपाल

राजस्व अमले ने बताया कि यह इलाका टीटी नगर में नहीं कोलार एसडीएम के क्षेत्राधिकारी में आता है। ऐसे में मामले को कोलार एसडीएम के पास भेज दिया गया है और कोलार एसडीएम रविशंकर राव ने मामले की जांच करने के लिए दल का गठन कर दिया है।

MP Transfer Order: IAS-IPS समेत कई बड़े अधिकारियों के होंगे तबादलें, मोहन सरकार ने तैयार कर ली लिस्ट; जानें कब होगी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।