Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को फिर से किया जाएगा डिजाइन, सोशल मीडिया पर छीछालेदर के बाद लिया गया फैसला

    भोपाल में बने रेल ओवरब्रिज का डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे फिर से डिजाइन करने का फैसला किया है। पुल पर बने 90 डिग्री के एल शेप टर्न की वजह से इसकी काफी आलोचना हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार रेलवे ने पुल के विस्तार की अनुमति दे दी है।

    By Digital Desk Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Wed, 18 Jun 2025 04:21 PM (IST)
    Hero Image
    18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को रिडिजाइन किया जाएगा (फोटो: @satya_murthy)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना रेल ओवरब्रिज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इस पुल पर बने 90 डिग्री के एल शेप टर्न ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस पर काफी मीम भी बने थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब अपनी भद्द पिटवाने के बाद प्रशासन ने पुल को फिर से डिजाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग से जुड़े अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे में पुल का विस्तार करने की अनुमित दे दी है और अब इसमें अधिक चौड़ाई मिलाकर टर्न को गोल करने की कोशिश की जाएगी।

    90 डिग्री मोड़ की हुई आलोचना

    बता दें कि 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का डिजाइन इतना अजीब था कि इसकी काफी आलोचना होने लगी थी। पुल 648 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा था। लेकिन इस पर एक मोड़ बना था, जो 90 डिग्री जितना तीक्ष्ण था।

    इस मोड़ से धीमी गति से आने वाली गाड़ी को भी मुड़ने के लिए काफी चुनौती का सामना करना पड़ता। अगर कोई वाहन तेज गति से आए, तो वह दुर्घटना का शिकार भो हो सकता था। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना की गई थी।

    हालांकि इतनी आलोचना के बाद भी अधिकारी इस डिजाइन का बचाव करते रहे थे। लेकिन अब जाकर पुल के मोड़ को तीन फीट और बढ़ाकर गोल अप्रोच बनाने की बात कही जा रही है। इस पुल का निर्माण मार्च 2023 में शुरू हुआ था। इसकी डेडलाइन 18 महीने की थी, लेकिन इसे तैयार होने में 36 महीने से अधिक समय लगा।

    यह भी पढ़ें: मौत का रेलवे ब्रिज... भोपाल में 10 साल बाद बना पुल; 90 डिग्री के मोड़ पर उठे सवाल