Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल दुष्कर्म कांड: दोस्तों की परिचित लड़कियों को फंसाता था फरहान, आरोप पत्र में सामने आया युवतियों को फंसाने का तरीका

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 07:09 AM (IST)

    भोपाल में षड्यंत्र रचकर हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने पहली एफआइआर के दो आरोपितों फरहान और साहिल के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया है। इसमें पीड़िता के अलावा 51 गवाहों के बयान के आधार पर अपराध के तरीके का राजफाश किया है। आरोप पत्र में खुलासा हुआ है फरहान दोस्तों की परिचित लड़कियों को फंसाता था।

    Hero Image
    भोपाल दुष्कर्म कांड, दोस्तों की परिचित लड़कियों को फंसाता था फरहान (सांकेतिक तस्वीर)

    जेएनएन, भोपाल। भोपाल में षड्यंत्र रचकर हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने पहली एफआइआर के दो आरोपितों फरहान और साहिल के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया है।

    51 गवाहों के बयान में राजफाश

    इसमें पीड़िता के अलावा 51 गवाहों के बयान के आधार पर अपराध के तरीके का राजफाश किया है। पीड़िता और उसके सहपाठियों के बयान से यह बात सामने आई है कि फरहान और उसका गिरोह अपनी मित्र मंडली में से ही लड़कियों को फंसाता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर मीठी-मीठी बातें करके फंसाता था फरहान

    मंडली में किसी की दोस्ती नई लड़की से हुई या वह परिचित निकली तो फरहान उसको जाल में फंसाने की कोशिश करने लगता। वह दोस्तों पर दबाव डालता था कि इस लड़की से दोस्ती करवा दो। एक बार परिचय हुआ तो वह मोबाइल पर मीठी-मीठी बातें कर उसका विश्वास जीतता और फिर मिलने की जिद करता।

    युवती जब उससे मिलने आती तो फरहान पहली ही मुलाकात में प्रेम प्रस्ताव रख देता था। अगर लड़की मना कर देती तो वह रिश्ते को केवल दोस्ती तक सीमित रखने का झांसा देता।

    भरोसे में लेकर करता था दुष्कर्म

    उसके बाद लड़की को विभिन्न बहानों से कार और बाइक से घुमाने का सिलसिला शुरू करता। वह उसे होटल, रेस्टोरेंट और पार्टियों में लेकर जाता।

    लड़की का भरोसा बढ़ जाता तो फरहान उसे अपने घर या किसी पूर्व निर्धारित ठिकाने पर ले जाकर उससे दुष्कर्म करता, उसके वीडियो बनाता और उसी के आधार पर बार-बार ऐसा करने के लिए मजबूर करता।

    मुंह बोली बहन के साथ किया दुष्कर्म

    एक नाबालिग पीड़िता को तो फरहान बहन कहता था, बाद में उससे दुष्कर्म किया। मारा-पीटा और मतांतरण कर शादी का दबाव बनाया।

    चार थानों में पांच एफआइआर दर्ज

    इसी वर्ष अप्रैल में सामने आए इस जघन्य कांड में चार थानों में कुल पांच एफआइआर दर्ज हुई हैं। जांच एसआइटी को सौंपी गई थी। मामले में पहला आरोप पत्र बाग सेवनिया थाना पुलिस ने प्रस्तुत किया है। अब पुलिस इस गिरोह पर संगठित अपराध की धाराएं बढ़ाकर सख्ती करेगी।

    यह भी पढ़ें- भोपाल दुष्कर्म कांड में गिरफ्तार सभी पांच आरोपित अब जेल में, छठा फरार