Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची राघौगढ़, ब्यावर में होगा किसान संवाद

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 01:25 PM (IST)

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने सोमवार को गुना की सीमा में प्रवेश किया। शहर में खुली जीप में सवार होकर रोड-शो करने के बाद अपनी गाड़ी से रुठियाई साडा कालोनी होते हुए राघौगढ़ पहुंचेंगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गुना से निकल कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा राघौगढ़ में पहुंच चुकी है। यहां रोड शो करने के बाद बीनागंज होते हुए ब्यावर पहुंचेंगे।

    Hero Image
    राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची राघौगढ़

    डिजिटल डेस्क, गुना। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने सोमवार को गुना की सीमा में प्रवेश किया। शहर में खुली जीप में सवार होकर रोड-शो करने के बाद अपनी गाड़ी से रुठियाई, साडा कालोनी होते हुए राघौगढ़ पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, गुना से निकल कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा राघौगढ़ में पहुंच चुकी है। यहां रोड शो करने के बाद बीनागंज होते हुए ब्यावर पहुंचेंगे, जहां शाम को किसान संवाद होगा।

    गुना से रूठियाई के लिए रवाना हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा। हनुमान चौराहा से एबी रोड ओवरब्रिज करीब दो किमी खुली जीप में निकले। रास्ते के दोनों ओर बड़ी तादाद में खड़ी भीड़ जिंदाबाद के नारे लगाते हुई नजर आई। यात्रा के साथ भीड़ भी दौड़ रही थी।

    इसके बाद वे बीनागंज की ओर रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। इसी क्रम में चार मार्च की सुबह न्याय यात्रा ने बदरवास, म्याना होते हुए गुना जिले की सीमा में प्रवेश किया।

    गुना और अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा म्याना में राहुल गांधी की अगवानी की। इसके बाद यात्रा गुना पहुंची, जहां बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के एबी रोड स्थित कार्यालय से राहुल गांधी खुली जीप में सवार हुआ, जिसके बाद रोड-शो शुरू हुआ।

    यह जज्जी बसस्टैंड ओवरब्रिज तक चलेगा, जहां से राहुल अपनी गाड़ी में सवार हो जाएंगे। यहां से रुठियाई, साडा कालोनी पहुंचेंगे और राघौगढ़ बसस्टैंड पर जनसभा होगी। इसके बाद राहुल बीनागंज की ओर रवाना हो जाएंगे।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने बताया कि कल न्याय की यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता जयराम नरेश, पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदि नेता साथ हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मोदी का कोई परिवार नहीं है' लालू के बोल पर PM का पलटवार, कहा-140 करोड़ देशवासी ही मेरी फैमिली

    यह भी पढ़ें- PM Modi on SC Judgement: 'स्वागतम', वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया