Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP के नरसिंहपुर में घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म, जान बचाकर भागने में हुई घायल

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 03:30 PM (IST)

    नरसिंहपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 19 साल की युवती के साथ आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह जान बचाकर भागी तो घायल हो गई। बताया जा रहा है भागने की वजह से उसे चोट लग गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

    Hero Image
    मध्यप्रदेश में 19 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म (फाइल फोटो)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से लगातार बेटियों के दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही हैं। नरसिंहपुर में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं रोजाना ही दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला आज एक बार फिर आया जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वही खुद को बचाते समय युवती घायल हो गई और उसे चोट आ गई है। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां युवती का इलाज किया जा रहा हैं। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे और युवती के महिला पुलिस ने बयान दर्ज कर युवती का जिला अस्पताल में मुलायजा करवाया जा रहा हैं।

    क्या था पूरा मामला?

    पहले बताया गया था कि नरसिंहपुर जिले में 19 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद 15 फीट ऊंची छत से फेंक दिया गया। वारदात को पड़ोसी के घर की छत पर उसके रिश्तेदारों ने अंजाम दिया। लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात करेली थाना इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। लेकिन अब आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, खुद को बचाते समय युवती घायल हो गई।

    दो आरोपी फरार

    पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य फरार हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह बेटी की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचा। बेटी को घायल अवस्था में कराहते हुए पाया।

    तुरंत ही पिता ने डायल 100 को फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर बेटी को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

    यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में चलती बस से कूदी दो लड़कियां, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 4 लोग कर रहे थे अश्लील कमेंट

    comedy show banner
    comedy show banner