विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्‍कर्म, तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती होने का पता चला

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Sat, 12 Nov 2022 10:22 AM (IST)

Bhopal Crime भोपाल में 16 वर्षीय लड़की से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में एक निर्माणाधीन इमारत ...और पढ़ें

कोलार के सनखेड़ी गांव में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले का पता चला है।
कोलार के सनखेड़ी गांव में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले का पता चला है।

भोपाल, जागरण आनलाइन डेस्‍क। कोलार के सनखेड़ी गांव में एक निर्माणाधीन इमारत के सुपरवाइजर द्वारा 16 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले का पता चला है। जिसकी वजह से लड़की गर्भवती हो गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोतिप को पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित अमित से पहले पीड़िता को जानता था। वह उसे जून 2022 में यात्रा करने के बहाने अपने साथ सीहोर ले गया था। इसके बाद उसे अपने घर सेमरा अशोका गार्डन ले गया। जहां उसने लड़की का दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि ये लड़की कोलार में रहती है।

तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती होने का पता चला  

तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्‍टरों ने जांच कर उसके गर्भवती होने की बात बतायी। परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने पूरी घटना घरवालों को बता दी। बाद में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की मदद से ये पूरा मामला चाइल्ड लाइन को पता दिया। चाइल्ड लाइन की मदद से पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

भाभी की मौत से दुखी बुजुर्ग महिला ने किया आत्मदाह, इलाज के दौरान मौत

कोलार निवासी एक बुजुर्ग महिला ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। मौत से पहले के बयान में महिला ने बताया था कि मंडीदीप में रहने वाली उसकी भाभी का दो दिन पहले निधन हो गया था, जिससे वह काफी दुखी थी। अंतिम समय में वह अपनी भाभी से भी नहीं मिल पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसआई जगन्नाथ सिंह पारतेती का कहना है कि रुक्मणी नायडू (65) अपने बेटे के परिवार के साथ प्रियंका नगर में रहती थी। उसके तीन अन्य बेटे हैं। एक बेटा शिवाजी नगर, दूसरा नागपुर और तीसरी बेटी विदेश में रहती है।

मंडीदीप में रहने वाली रुक्मणी की भाभी का 6 नवंबर को निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी दुखी थी। मंगलवार रात बेटा घर के बाहर टहल रहा था तभी रुक्मणी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़करकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की देर रात हमीदिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें -

Rewa Crime: अंडा बनाने पर हुआ विवाद, पति ने पत्‍नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाया

Indore: बच्‍चों ने चिढ़ाया तो स्‍कूल शिक्षक ने कर दी पिटाई, बिना सीसीटीवी लगे कमरे में जाकर मारे थप्‍पड़