रूस मॉल अग्निकांड: नम आंखों से मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार, इस तरह रूस ने मनाया शोक

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने केमेरोव पहुंचकर गुस्साए लोगों से मुलाकात कर उन्हें दोषियों के प्रति कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Mar 2018 04:17 PM (IST)
रूस मॉल अग्निकांड: नम आंखों से मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार, इस तरह रूस ने मनाया शोक
रूस मॉल अग्निकांड: नम आंखों से मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार, इस तरह रूस ने मनाया शोक

मॉस्को (रायटर्स)। रूस के मॉल में आगजनी की घटना में 64 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बुधवार को इन 64 लोगों के मृत शरीरों का अंतिम संस्कार किया गया। इन मृतकों में अधिकतर संख्या बच्चों की थी। साइबेरियन शॉपिंग मॉल में लगी आग के बाद लोगों को बीच काफी गुस्सा भड़क गया है औऱ वे भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन करना शुरु कर दिए हैं। रूस के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय झंडे को शोक के रुप में आधा झुका दिया गया। टीवी और रेडियो स्टेशनों में अपने शिड्यूल से मनोरंजक कार्यक्रम को हटा दिया गया। मॉस्को में नेताओं ने कुछ मिनट का मौन रखकर घटना के प्रति शोक व्यक्त किया।

बता दें कि रविवार को केमेरोव शहर के विंटर सिटी मॉल में लगे भीषण आग में 41 बच्चों की जल कर मौत हो गई थी। जांच में अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृतकों की बढ़ती संख्या इस बात की ओर इशारा करती हैं कि मॉल के सुरक्षा प्रक्रिया में कोताही बरती गई थी।

गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृत बच्चों को दफनाने के दौरान शहर में सभी घरों के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। लोगों ने कैंडल जलाकर अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई दी। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने केमेरोव पहुंचकर गुस्साए लोगों से मुलाकात कर उन्हें दोषियों के प्रति कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि घायलों में 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी तरफ मॉस्को में विपक्ष के नेताओं ने पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुतिन को या तो मामले की सही जांच करवानी चाहिए या उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। आपको बता दें कि 10 दिन पहले ही व्लादिमीर पुतिन 6वीं बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं।

chat bot
आपका साथी