रूस और मिस्र के दो साल बाद फिर शुरू होने जा रही सीधी उड़ान सेवाएं

रूस के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की शाम एक एयरोफ्लोट एयरलाइन का विमान मॉस्‍को हवाई अड्डे से मिस्र के काहिरा तक के लिए उड़ान भरेगा।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 11 Apr 2018 03:12 PM (IST) Updated:Wed, 11 Apr 2018 03:12 PM (IST)
रूस और मिस्र के दो साल बाद फिर शुरू होने जा रही सीधी उड़ान सेवाएं
रूस और मिस्र के दो साल बाद फिर शुरू होने जा रही सीधी उड़ान सेवाएं

मॉस्‍को, एएफपी। रूस लगभग दो साल बाद मिस्र के लिए सीधी उड़ान सेवा आज से शुरू करने जा रहा है। मिस्र से भी सीधे मॉस्‍को के लिए विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। अक्टूबर 2015 को मिस्र के शरम अल-शेख शहर से रूस के सेंट पीर्ट्सबर्ग जाते वक्त सिनाई प्रायद्वीप में एयरबस ए321 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों देशों ने हवाई संपर्क पर रोक लगा दी थी। रूस को शक था कि विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के पीछे मिस्र का हाथ है।

मास्‍को से काहिरा तक के लिए सीधी उड़ान बंद करने से मिस्र की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी बड़ा झटका लगा था। दरअसल, रूसी लोगों को लोकप्रिय गंतव्य स्‍थान मिस्र रहा है। लेकिन सीधी उड़ाने बंद होने से रूस से मिस्र आने वाले पर्यटकों की संख्‍या काफी कम हो गई थी। उम्‍मीद की जा रही है कि मॉस्‍को और काहिरा के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से मिस्र की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार आएगा।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की शाम एक एयरोफ्लोट एयरलाइन का विमान मॉस्‍को हवाई अड्डे से मिस्र के काहिरा तक के लिए उड़ान भरेगा। कल(गुरुवार) को काहिरा से भी मॉस्‍को के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद मास्‍को और काहिरा के बीच सप्‍ताह में 5 उड़ान सेवा जारी रहेंगी। हालांकि बताया जा रहा है कि मिस्र के पर्यटन क्षेत्र को फिर से खड़े होने में कुछ समय लग सकता है।

chat bot
आपका साथी