पुतिन ने माना, परमाणु चालित थी हादसे का शिकार पनडुब्बी

इस हादसे में 14 नौसैनिकों की मौत हो गई थी। रूसी अधिकारियों ने तब इस हादसे की विस्तृत जानकारी को छुपाने का प्रयास किया था।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 09:53 PM (IST)
पुतिन ने माना, परमाणु चालित थी हादसे का शिकार पनडुब्बी
पुतिन ने माना, परमाणु चालित थी हादसे का शिकार पनडुब्बी

मॉस्को, रायटर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को पहली बार माना कि तीन दिन पहले हादसे का शिकार हुई पनडुब्बी परमाणु चालित थी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि इसके रिएक्टर को सुरक्षित तरीके से अलग कर दिया है। इस पनडुब्बी में गत सोमवार को आग लग गई थी।

इस हादसे में 14 नौसैनिकों की मौत हो गई थी। रूसी अधिकारियों ने तब इस हादसे की विस्तृत जानकारी को छुपाने का प्रयास किया था। उन्होंने यह जाहिर नहीं किया था कि पनडुब्बी में परमाणु रिएक्टर लगा था। रक्षा मंत्रालय ने भी कहा था कि आर्कटिक के पास यह पनडुब्बी समुद्र की तलहटी में सर्वे का काम कर रही थी।

राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बैठक के बाद पुतिन ने यह सच उजागर किया कि हादसे का शिकार पनडुब्बी परमाणु ऊर्जा से चलती थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि पनडुब्बी में लगे रिएक्टर की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाए किए गए हैं। शुरुआत में पनडुब्बी के बैटरी कंपार्टमेंट में आग लगी थी, जो बाद में पूरी पनडुब्बी में फैल गई थी।

chat bot
आपका साथी