बौखलाए पाकिस्‍तान की नई चाल, भारतीय पनडुब्बी को अपने जलक्षेत्र में घुसने से रोका

पाकिस्तानी नौसेना ने दावा किया कि उसने भारतीय पनडुब्बी को अपने जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की लेकिन समय रहते नेवी ने इसे नाकाम कर दिया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 03:00 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 12:27 AM (IST)
बौखलाए पाकिस्‍तान की नई चाल, भारतीय पनडुब्बी को अपने जलक्षेत्र में घुसने से रोका
बौखलाए पाकिस्‍तान की नई चाल, भारतीय पनडुब्बी को अपने जलक्षेत्र में घुसने से रोका

कराची, प्रेट्र। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान की नौसेना ने मंगलवार को एक नया आरोप मढ़ा। पाक नौसेना ने दावा कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके जलक्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रही थी, जिसने उसने रोक दिया।

पाकिस्तान की नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, 'पाक नौसेना खास कौशल के उपयोग से भारतीय पनडुब्बी को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में दाखिल होने से रोकने में सफल हुई। पाकिस्तान की शांति की नीति के तहत भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।

पाकिस्तान की नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने और किसी भी आक्रमण का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।' पाक नौसेना ने यह भी दावा किया कि नवंबर, 2016 के बाद इस तरह का यह दूसरा प्रयास था। पाक नेवी ने एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में एक पनडुब्बी दिख रही है। 

पाकिस्तान की नेवी के प्रवक्ता ने कहा कि शांति बहाली की कोशिशों के मद्देनजर नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया लेकिन पड़ोसी देश को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि इससे पहले भारतीय नौसेना की तरफ से 2016 में भी घुसपैठ करने की कोशिश की थी।

पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि हम किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए सक्षम है। पाकिस्तान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने समुद्र के रास्ते आतंकी घुसपैठ के कोशिश की आशंका जाहिर की थी। सुनील लांबा ने मंगलवार को कहा था कि समुद्र के रास्ते आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इसके लिए आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने PoK और पाकिस्तान के बालाघाट में घुसकर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस हमले में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ था। हवाई हमले में करीब 250 से 300 आतंकियों के मारे जाने के बात कही जा रही है।

26 फरवरी को वायुसेना के हमले के जवाब में अगले दिन पाकिस्तानी वायुसेना के तीन विमान भारतीय सीमा में घुस गए थे। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के एक MiG-21को मार गिराया।

chat bot
आपका साथी