बेटे की चाहत में पीर के कहने पर महिला ने अपने सिर पर ठुकवाई कील, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक

बेटे की चाहत और पति के छोड़ देने के डर के कारण पेशावर की एक महिला ने एक फर्जी पीर बाबा के कहने पर अपने सिर पर कील गाड़ ली है। ताकि वह एक बेटे को जन्म दे सके। अब वह महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

By Amit SinghEdited By: Publish:Wed, 09 Feb 2022 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 09 Feb 2022 11:43 PM (IST)
बेटे की चाहत में पीर के कहने पर महिला ने अपने सिर पर ठुकवाई कील, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक
बेटे की चाहत में महिला ने अपने सिर पर ठुकवाई कील (एएनआई)

पेशावर, एएनआइ। एक बेटे की चाहत और पति के छोड़ देने के डर के कारण पेशावर की एक महिला ने एक फर्जी पीर बाबा के कहने पर अपने सिर पर कील गाड़ ली है। ताकि वह एक बेटे को जन्म दे सके। अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही इस महिला को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला अस्पताल में भर्ती

डान अखबार के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक महिला ने अपने सिर में कील ठोक ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो पेशावर पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया।

बेटे की चाहत में ठुकवाई कील

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि महिला की तीन बेटियां हैं। पति ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसे अगली बार भी बेटी हुई तो वह उसे छोड़ देगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला तीन माह की गर्भवती है। ऐसे में उसे डर था कि कहीं इस बार भी उसे बेटी न हो जाए।

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम

बेटे की चाहत और पति के छोड़ने के डर के कारण महिला एक पीर के पास गई। उस नकली पीर ने महिला को एक ताबीज, पढ़ने के लिए कुछ चीजें और एक कील दी। महिला वहां से घर लौटी और अपने सिर में कील ठोक ली। जब महिला दर्द से कहराने लगी तो परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी