विश्व में बनाया गया पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम, जानें कहां है ये म्यूजियम

विश्व में अब लोग अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम भी देख सकेंगे। जॉर्डन के अकाबा में दुनिया का पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम बनाया गया है।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 02:47 PM (IST)
विश्व में बनाया गया पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम, जानें कहां है ये म्यूजियम
विश्व में बनाया गया पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम, जानें कहां है ये म्यूजियम

अम्मान, [एजेंसी] जॉर्डन के अकाबा में दुनिया का पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम बनाया गया है। 19 सैन्य अवशेषों वाले इस म्यूजियम को आधिकारिक तौर पर अकाबा में लांच किया है। यह लाल सागर में आठ फीट की गहराई में बना है। सेना ने यहां युद्ध टैंक, सैन्य एंबुलेंस, हेलिकॉप्टर, युद्धक विमान, क्रेन और एंटी एयरक्राफ्ट समेत 19 तरह के सैन्य उपकरण रखे हैं। खास बात यह है कि इसे सिर्फ सात दिन में बनाकर तैयार किया गया है। सतह से नीचे 15 से 20 मीटर दूरी पर आठ सैन्य अवशेषों को लगाया गया। जबकि अन्य 11 को 20 से 28 मीटर की दूरी पर लगाया गया। वहां के प्रशासन की ओर से समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं।

15-15 मीटर की दूरी पर रखे गए हैं सैन्य उपकरण

जिन लोगों ने इस म्यूजियम की परियोजना बनाई उन्होंने इस बात भी ध्यान रखा कि स्कैनिंग, फोटो खींचने की प्रक्रिया में समुद्री जीवन प्रभावित न हो। सतह से नीचे 15 से 20 मीटर दूरी पर 8 सैन्य अनुपयोगी उपकरणों को लगाया गया, जबकि अन्य 11 को 20 से 28 मीटर की दूरी पर स्थापित किया गया।

नाव या बोट से पहुंच सकेंगे म्यूजियम देखने

सेना की ओर से कहा गया है कि म्यूजियम को समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव उपाय किए गए है। लोग बोट से यहां पहुंच सकेंगे, लेकिन स्कूबा डाइविंग ड्रेस पहनकर ही की जा सकती है। ये अपने आप में पहला अनोखा म्यूजियम है इस वजह से इसको देखने के लिए लोगों में उत्साह भी बना हुआ है।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी