India Afghanistan Relation: तालिबान ने भारतीय बजट का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बेहतर होंगे संबंध

भारत ने अफगानिस्तान को विकास सहायता में 200 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। बता दें कि अगस्त 2021 में जब तालिबान ने काबुल में सत्ता पर कब्जा किया तो अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।

By AgencyEdited By: Publish:Fri, 03 Feb 2023 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 03 Feb 2023 03:16 AM (IST)
India Afghanistan Relation: तालिबान ने भारतीय बजट का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बेहतर होंगे संबंध
Budget 2023: तालिबान ने भारत के बजट का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बेहतर होंगे संबंध

काबुल, एएनआई। तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। तालिबान की यह टिप्पणी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट में अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डालर के विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव के बाद आई है।

अफगानिस्तान ने की भारत के समर्थन की सराहना

भारत ने अफगानिस्तान को विकास सहायता में 200 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल करने के बाद यह भारत के समर्थन का दूसरा वर्ष है। खामा प्रेस के मुताबिक, शुरुआती घोषणा पिछले साल बजट में की गई थी। भारत के बजट का स्वागत करते हुए तालिबान के पूर्व नेगोशिएशन टीम के सदस्य सुहैल शाहीन ने कहा कि हम अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत के समर्थन की सराहना करते हैं। यह दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

भारत और ताइवान के विरुद्ध चीनी आक्रामकता अस्वीकार्य, रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लिखा पत्र

'दोनों देशों के बीच संबंधों को मिलेगा बढ़ावा'

अगस्त 2021 में जब तालिबान ने काबुल में सत्ता पर कब्जा किया तो अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे और भारत द्वारा समर्थित अधिकांश मदद रुक गई थी। इस बारे में शाहीन ने कहा कि अफगानिस्तान में ऐसी कई परियोजनाएं थीं, जिन्हें भारत फंडिंग कर रहा था। अगर भारत इन परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू करता है, तो इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और अविश्वास खत्म होगा।

ध्यान दें पर्यटक! दुनिया का स्वागत करने के लिए हांगकांग तैयार, 5 लाख सैलानियों को देगा फ्री हवाई टिकट और वाउचर

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने की रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की मांग, पूर्वी यूक्रेन पर रूसी सेना ने तेज किए हमले

chat bot
आपका साथी