विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने की रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की मांग, पूर्वी यूक्रेन पर रूसी सेना ने तेज किए हमले

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Fri, 03 Feb 2023 12:29 AM (IST)

यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन उच्च स्तरीय दल के साथ गुरुवार को ट्रेन से कीव पहुंचीं। वह ...और पढ़ें

पूर्वी यूक्रेन पर रूसी सेना ने तेज किए हमले
पूर्वी यूक्रेन पर रूसी सेना ने तेज किए हमले

कीव, रायटर: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से रूस पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध किया है। जेलेंस्की ने यह अनुरोध गुरुवार को मिलने के लिए आए यूरोपीय संघ के नेताओं से किया। जेलेंस्की ने यह अनुरोध पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना के तेज होते हमलों के बीच किया है। इस बीच रूसी सेना ने पूर्व के डोनेस्क प्रांत के क्रैमेटो‌र्स्क शहर पर मिसाइलें दागी हैं। मिसाइल हमले में एक अपार्टमेंट पूरी तरह से नष्ट हो गया है, उसमें रहने वाले तीन लोग मारे गए हैं और 18 घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े: महिलाओं के लिए विशेष बचत योजना, बुजुर्गों को भी राहत, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ की घोषणा

रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश

यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन उच्च स्तरीय दल के साथ गुरुवार को ट्रेन से कीव पहुंचीं। वह कीव में रहकर दो दिन तक उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगी। यूक्रेन को उम्मीद है इस बातचीत में उसके यूरोपीय संघ में शामिल होने का रास्ता तैयार होगा। जेलेंस्की के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में लिएन ने कहा, हमारे प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था कमजोर होनी शुरू हो गई है। ये प्रतिबंध रूस को कम से कम एक पीढ़ी पीछे पहुंचा देंगे। समय के साथ उसकी मुश्किलें बढ़ती जाएंगी।

पश्चिमी देशों के रूस पर कई प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिका सहित सभी प्रमुख पश्चिमी देशों ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं जिनसे उसकी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। रूस की गतिविधियों को ठप करने के लिए जेलेंस्की ने और ज्यादा प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। पूर्वी यूक्रेन के क्रैमेटो‌र्स्क शहर पर रूस के मिसाइल हमलों में आठ अपार्टमेंट को नुकसान हुआ है जबकि एक अपार्टमेंट पूरी तरह से नष्ट हो गया है। नष्ट हुए अपार्टमेंट के मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि क्रैमेटो‌र्स्क में उसके मिसाइल हमले से अमेरिकी राकेट लांचर नष्ट हुए हैं। उसके बयान में आवासीय भवनों पर हमलों का जिक्र नहीं है।

यह भी पढ़े: Fact Check : 2018 के प्‍लेकार्ड के साथ छेड़छाड़ कर विराट कोहली और बाबर आजम का नाम जोड़कर किया गया वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।