बड़े पैमाने पर घर बनाएगी उत्तर कोरिया की सरकार, एक साल में 10,000 घरों के निर्माण का लक्ष्य

उत्तर कोरिया का दावा है कि मैंग्योंगडे नेता किम जोंग-उन के दिवंगत दादा किम-इल-सुंग का जन्म स्थान है। रोडोंग सिनमुन ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में प्योंगयांग के पूर्वी जिले में 100 से अधिक इकाइयों के नए अपार्टमेंट भवनों का निर्माण पूरा किया है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:24 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:24 AM (IST)
बड़े पैमाने पर घर बनाएगी उत्तर कोरिया की सरकार, एक साल में 10,000 घरों के निर्माण का लक्ष्य
2025 तक 40,000 और नए घर प्रदान करने का लक्ष्य

सियोल, आइएएनएस। उत्तर कोरिया ने अपने राजधानी शहर में नए अपार्टमेंट भवनों के निर्माण के लिए अभियान तेज कर दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सरकार ने देश को इस साल 10,000 और साल 2025 तक 40,000 और नए घर प्रदान करने का लक्ष्य बनाया है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि इसके लिए दसियों हजार वर्ग मीटर भूमि को साफ किया गया है। यह जानकारी योनहाप न्यूज एजेंसी ने प्योंगयांग के आधिकारिक रोडोंग सिनमुन अखबार और एक प्रचार वेबसाइट उरिमिनजोकिरी के हवाले से दी है। इसके मुताबिक, मैंग्योंगडे के पश्चिमी प्योंगयांग क्षेत्र में और अधिक घर बनाने के लिए दसियों हजार वर्ग मीटर भूमि को साफ किया गया है।

उत्तर कोरिया का दावा है कि मैंग्योंगडे नेता किम जोंग-उन के दिवंगत दादा किम-इल-सुंग का जन्म स्थान है। रोडोंग सिनमुन ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में प्योंगयांग के पूर्वी जिले में 100 से अधिक इकाइयों के नए अपार्टमेंट भवनों का निर्माण पूरा किया है। जनवरी में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक के आठवें कांग्रेस के दौरान उत्तर कोरिया ने 2025 तक प्योंगयांग में 50,000 अपार्टमेंट बनाने का फैसला किया था, जिसमें सालाना 10,000 इकाइयां बनाने का लक्ष्य रखा गया था। कोरोना महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध व अन्य कारणों से देश में आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े पैमाने पर यह निर्माण परियोजना शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के लिए परमाणु हथियार बनाने वाले डा अब्दुल कादिर खान का निधन, भारत से था गहरा रिश्ता

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान के इन तीन प्रांतों में फिर से खोले गए गर्ल्स स्कूल, करीब दो महीने बाद लौंटी छात्राएं

chat bot
आपका साथी