थाई लड़कों को बौद्ध भिक्षु नियुक्त किया जाएगा, परंपरागत समारोह में लिया भाग

थाईलैंड की गुफा से बचाए गए 11 फुटबॉलर लड़कों को बौद्ध भिक्षु नियुक्त किया जाएगा इसके लिए परंपरागत समारोह में उन्होंने भाग लिया।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 01:01 PM (IST)
थाई लड़कों को बौद्ध भिक्षु नियुक्त किया जाएगा, परंपरागत समारोह में लिया भाग
थाई लड़कों को बौद्ध भिक्षु नियुक्त किया जाएगा, परंपरागत समारोह में लिया भाग

बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड की गुफा से बचाए गए 11 थाई फुटबॉलर टीम मंगलवार को पहली बार बौद्ध मंदिर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए। स्थानीय लोगों के द्वारा फेसबुक लाइव के जरिए इस समारोह को दिखाया गया। यहां उन सभी लड़कों ने अपने परिवार के साथ मिलकर ईश्वर का धन्यवाद दिया और बचावकर्मियों में से मारे गए एक कर्मी के लिए प्रार्थना भी की। बता दें कि थाईलैंड के चियांग राई की गुफा में फंसे 11 फुटबॉलर लड़कों और उनके एक कोच को बचाने के लिए पूरी दुनिया दुनिया की रेस्क्यू टीम लग गई थी।

चियांग राई के प्रांतीय प्रेस कार्यालय के एक अधिकारी ने अपने फेसबुक पर बताया कि इन ग्यारह लड़कों और उनके कोच को बौद्ध भिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि, बौद्ध धर्म थाईलैंड का मुख्य धर्म है जहां पूरी आबादी का 90 प्रतिशत से अधिक बौद्ध धर्म का अनुयायी है। उन लड़कों में से एक ईसाई है इसलिए उसे बौद्ध भिक्षु नियुक्त नहीं किया जाएगा। 

कोच सहित 12 लड़कों को पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी दी गई थी और वे घर पर समय बिता रहे थे। अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद उन्होंने थाई सरकार द्वारा आयोजित एक प्रेस काफ्रेंस में पहली बार सामने आए और अपनी पूरी कहानी बताई थी। 

साधारण सफेद कपड़े पहने हुए सभी लड़कों ने सुबह की प्रार्थना में भाग लिया। उन्होंने कैंडल जलाए भगवान बुद्ध की मूर्तियों की पूजा की। चियांग राई के अधिकारियों ने बताया कि लड़के बुधावर से भिक्षुओं के रुप में रहेंगे। इससे पहले मंगलवार दोपहर में उनके मुंडन कराए जाएंगे। परंपरागत रूप से, कई थाई पुरुषों को एक निश्चित उम्र के बाद बौद्ध भिक्षुओं के रूप में नियुक्त किया जाता है।  

chat bot
आपका साथी