राफेल सौदे पर वीके सिंह ने किया सरकार का बचाव

भारत फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन से 36 राफेल विमानों की खरीद कर रहा है। इसके लिए 58 हजार करोड़ रुपये का समझौता हुआ है।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 07:32 PM (IST)
राफेल सौदे पर वीके सिंह ने किया सरकार का बचाव
राफेल सौदे पर वीके सिंह ने किया सरकार का बचाव

दुबई, प्रेट्र : केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर केंद्र सरकार का बचाव किया है। कहा है कि विमान खरीद के दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए समझौते में विमान निर्माता कंपनी ने अपने ऑफसेट पार्टनर के रूप में रिलायंस डिफेंस का चयन किया है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इस ऑफसेट पार्टनर को विमान के हिस्से-पुर्जे तैयार करने हैं।

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते जनरल सिंह ने कहा, राफेल बनाने वाली दासौ एविएशन ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को अपने कार्य में सहयोग के लिए पर्याप्त योग्यता वाला नहीं पाया। इसके बाद दासौ एविएशन ने अपने कार्य के लिए कई कंपनियों की परख की और उसमें उसने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को चुना।

भारत फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन से 36 राफेल विमानों की खरीद कर रहा है। इसके लिए 58 हजार करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। कांग्रेस इस विमान खरीद में तीन गुना धन दिए जाने का आरोप लगा रही है। वह और कई अन्य विपक्षी दल मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी