आरोप लगने के बाद जापान के PM अाबे की लोकप्रियता में आई 39 प्रतिशत की गिरावट

एक घोटाले में नाम आने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 03:52 PM (IST)
आरोप लगने के बाद जापान के PM अाबे की लोकप्रियता में आई 39 प्रतिशत की गिरावट
आरोप लगने के बाद जापान के PM अाबे की लोकप्रियता में आई 39 प्रतिशत की गिरावट

टोक्यो (रॉयटर्स)। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अाबे की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है। एक न्यूज एजेंसी द्वारा किए गए सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है कि  भाई-भतीजावाद और उस पर लीपापोती के स्कैंडल को लेकर शिंजो अाबे की लोकप्रियता में 39.3 फीसदी की गिरावट आई है। हाल में यह खुलासा हुआ था कि विवादित भूमि बिक्री से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सांसदों के पास भेजने से पहले उनमें छेड़छाड़ की गई थी। तभी से आबे और वित्त मंत्री तारो असो लगातार निशाने पर हैं। इसके बाद आसो को पद से हटा दिया गया। 

यह विवाद 2016 में सरकारी भूमि को स्कूलों के उस राष्ट्रवादी संचालक को बेचने से संबंधित है। यह सौदा प्रधानमंत्री की पत्नी की सांठगांठ से हुआ था। यह सौदा बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर किया गया तथा इस दौरान यह भी आरोप लगा कि कम मूल्य पर समझौते को अंजाम तक पहुंचाने के पीछे राजनैतिक शक्तियों का हाथ था।

आबे ने लोगों से माफी मांगी 

इससे पहले वित्त मंत्रालय के परिवर्तित दस्तावेज पर शिंजो आबे ने कहा था, 'इससे संपूर्ण प्रशासन का भरोसा उठ सकता है। प्रशासन का मुखिया होने के नाते मैं पूरी तरह जवाबदेही महसूस करता हूं। मैं सभी लोगों से माफी मांगता हूं।' प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह सभी तथ्यों को स्पष्ट करने का प्रयास करना चाहते हैं। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ऐसा फिर नहीं हो।

chat bot
आपका साथी