डोकलाम विवाद के बाद पहली बार चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को चेताया

पर्यटकों को ऐसी कई स्थितियों से अवगत कराया गया, जिसमें चीनी पर्यटकों को वीजा देने से मना कर दिया गया या भारत में यात्रा के दौरान उनकी जांच की गई।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Fri, 06 Oct 2017 11:16 AM (IST) Updated:Fri, 06 Oct 2017 01:55 PM (IST)
डोकलाम विवाद के बाद पहली बार चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को चेताया
डोकलाम विवाद के बाद पहली बार चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को चेताया

बीजिंग, पीटीआई। चीन ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। डोकलाम विवाद के बाद इस तरह की यह पहली चेतावनी है। चीनी नागरिकों को अंडमान एवं निकोबार द्वीप जैसे प्रतिबंधित इलाकों में जाने के लिए वीजा अनुमति नहीं मिलने की चेतावनी दी गई है।

भारत स्थित चीनी दूतावास ने यहां आने वाले अपने पर्यटकों के लिए चार महीने में तीसरी बार चेतावनी जारी की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि इस चेतावनी को दूतावास की वेबसाइट पर मंगलवार को प्रकाशित किया गया। इसमें पर्यटकों को ऐसी कई स्थितियों से अवगत कराया गया, जिसमें चीनी पर्यटकों को वीजा देने से मना कर दिया गया या भारत में यात्रा के दौरान उनकी जांच की गई।

बयान में कहा गया कि भारत की अनुमति प्राप्त किए बिना कुछ चीनी यात्रियों ने विदेशियों के लिए प्रतिबंधित स्थान अंडमान एवं निकोबार द्वीप की यात्रा की। कुछ यात्रियों को जहां वापस जाने को कहा गया, वहीं कुछ को या तो गिरफ्तार कर लिया गया या उनकी जांच की गई।

यह भी पढ़ें: बबल गम फुलाते 'प्रिंस ऑफ पाकिस्‍तान' नवाज शरीफ की ये तस्‍वीर हो रही वायरल!

chat bot
आपका साथी