ह्यूस्‍टन में बाढ़ को लेकर अलर्ट, सुरक्षित जगह पर पहुंचाए जा रहे लोग

बाढ़ के खतरे को देखते हुए ह्यूस्‍टन में 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया राहत कार्य जारी है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:10 AM (IST)
ह्यूस्‍टन में बाढ़ को लेकर अलर्ट, सुरक्षित जगह पर पहुंचाए जा रहे लोग
ह्यूस्‍टन में बाढ़ को लेकर अलर्ट, सुरक्षित जगह पर पहुंचाए जा रहे लोग

 ह्यूस्‍टन, एपी। टेक्‍सास के शहर ह्यूस्‍टन में दो दिनों से काफी बारिश हो रही है। इसके कारण यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। कुछ इलाकों में इमरजेंसी लागू है। यहां का एयरपोर्ट और स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि गर्वनर ग्रेग एबॉट ने भारी बारिश के कारण 13 काउंटीज को आपदाग्रस्‍त क्षेत्र घोषित किया है। एबॉट ने गुरुवार को ब्राजोरिया, चैंबर्स, गाल्‍वेस्‍टन, हार्डिन, हैरिस, जास्‍पर, जेफरसन, लिबर्टी, मातागोर्दा, मोंटोगोमरी, न्‍यूटन, ऑरेंज और सैन जासिंटो को आपदाग्रस्‍त घोषित कर दिया। राष्‍ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, दक्षिण पूर्व टेक्‍सास का अधिकतर हिस्‍से पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

बढ़ते जलस्‍तर के कारण ह्यूस्‍टन में फंसे 1,000 लोगों को राहतकर्मियों ने बचा लिया है। हैरिस काउंटी जज लिना हिडाल्‍गो ने बताया काउंटी के पूर्वी हिस्‍से में फंसे लोगों को बचाया गया है। इस क्षेत्र में बाढ़ को लेकर फिलहाल अलर्ट जारी है। बाढ़ के हालात को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचने का आग्रह किया है। हैरिस काउंटी शेरिफ गोंजालेज ने कहा ने बचाए गए लोगों में डे केयर के 9 बच्‍चे और कर्मचारी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि टेक्‍सास प्रांत के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम हो रहा है जिसमें अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Firing near White House in Washington DC: अमेरिका में फि‍र गोलीबारी- एक की मौत, अफरातफरी

यह भी पढ़ें: Howdy Modi मेगा इवेंट से पहले ह्यूस्टन में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सेी में अलर्ट जारी

chat bot
आपका साथी