Move to Jagran APP

T20 World Cup 2024: Rohit Sharma ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर; कोसों दूर धोनी- कोहली

बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी दी गई हैं। अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की स्क्वाड का एलान किया। रोहित शर्मा दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत का मिशन रोहित की कप्तानी में दूसरी बार यह मेगा इवेंट जीतने पर होगी।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Published: Tue, 30 Apr 2024 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:58 PM (IST)
Rohit Sharma के नाम जुड़ा एक अनोखा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी दी गई हैं। अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की स्क्वाड का एलान किया। रोहित शर्मा दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

loksabha election banner

भारत का मिशन रोहित की कप्तानी में दूसरी बार यह मेगा इवेंट जीतने पर होगी। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, जिसमें रिंकू सिंह को रिजर्व प्लेयर के तौर पर रखा गया हैं, वहीं शुभमन गिल और केएल राहुल को भी टीम में जगह नहीं दी गई हैं। युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को टीम में मौका हैं।

Rohit Sharma के नाम जुड़ा एक अनोखा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इस दौरान रोहित शर्मा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ा। रोहित शर्मा 9वीं बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा साल 2007, 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 में रहे, हालांकि 2021 में वह टीम के उप-कप्तान और 2022 में वह भारत के कप्तान रहे। इस दौरान रोहित शर्मा इकलौते ऐसे भारतीय प्लेयर रहे जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। शाकिब अल हसन और रोहित शर्मा ही ऐसे दो प्लेयर हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 विश्व कप के हर संस्करण में हिस्सा लिया हैं।

यह भी पढ़ें: T20 WC 2024: 'वो वापस आ गया...' हसबैंड युजवेंद्र चहल के वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन से गदगद हुईं धनश्री, सामने आया पहला रिएक्शन

सबसे ज्यादा T20 World Cup खेलने वाले भारतीय प्लेयर्स

1. रोहित शर्मा- 9 बार (2007,2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022, 2024)

2. एमएस धोनी-6 बार (2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016)

3. युवराज सिंह- 6 बार (2007,2009, 2010, 2012, 2014, 2016)

4. विराट कोहली- 6 बार ( 2012, 2014, 2016, 2021, 2022, 2024)

5. रविंद्र जडेजा- 6 बार (2009, 2010, 2014, 2016, 2021, 2024)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.