कोलकाता में 4 लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

एक व्यक्ति को 4 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम सत्तार शेख है। वह मूल रूप से झारखंड के राफा तुला गांव का रहने वाला है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 12:41 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 04:33 PM (IST)
कोलकाता में 4 लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार
कोलकाता में 4 लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

कोलकाता, जागरण संवाददाता। कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर महानगर में जाली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है। मैदान थाना इलाके में स्थित नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन बस स्टैंड के दक्षिण पूर्वी गेट से एक व्यक्ति को 4 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम सत्तार शेख (47 साल) है। वह मूल रूप से झारखंड राज्य के राजमहल थाना अंतर्गत राफा तुला गांव का रहने वाला है।

इस बारे में एसटीएफ के उपायुक्त मुरलीधर शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले से गिरफ्तार किए गए जाली नोट तस्करों से पूछताछ के बाद इस बारे में जानकारी मिली थी कि उक्त जगह से वह जाली नोटों की खेप लेकर किसी और के हवाले करने वाला था।

जानकारी मिलने के बाद गुरुवार शाम एसटीएफ की टीम संदिग्ध जगह पर सादी वर्दी में पहले से ही पहुंच गई थी। रात के वक्त जैसे ही सत्तार वहां पहुंचा उसे दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 2000 के 200 जाली नोट बरामद हुए हैं। उसने अपनी पैंट के अंदर इस रुपये को छुपाया था। ज्ञात हो कि 2 दिनों पहले ही पुलिस ने मैदान थाना इलाके के शहीद मीनार मैदान से ही एक और जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया था जिसके पास से 100000 के जाली नोट मिले थे।

इसके पहले 21 मई को भी इसी गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से 10 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए थे। 

chat bot
आपका साथी