आय बढ़ाने को निगम तत्पर : अतिन

कोलकाता नगर निगम आय बढ़ाने को तत्पर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 11:00 AM (IST)
आय बढ़ाने को निगम तत्पर : अतिन
आय बढ़ाने को निगम तत्पर : अतिन

जागरण संवाददाता, कोलकाता : कोलकाता नगर निगम आय बढ़ाने को तत्पर है। संपत्ति कर अदायगी के क्षेत्र में निगम ने पहल करते हुए सरलीकरण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। कोलकाता के उपमेयर अतिन घोष ने मासिक अधिवेशन के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि निगम के अंतर्गत करदाताओं की कुल संख्या 8 लाख 6 हजार 374 हैं। वहीं संपत्ति कर की वसूली बढ़कर 5126 करोड़ तक पहुंच गई है। मूल कर की बात करें तो यह राशि 2374 करोड़ रुपये व इसका ब्याज 2752 करोड़ रुपये है। निगम ने 1012 करोड़ रुपये की कर अदायगी का लक्ष्य रखा था, जिसमें 679 करोड़ 87 लाख 41 हजार रुपये कर की अदायगी हुई है। इसी तरह 550 करोड़ कर वाली संपत्ति ऐसी हैं, जो विवादास्पद है या उनपर मामले चल रहे हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों को बकाया कर की उगाही में तेजी लाने, अभियान चलाने व घर-घर जाने को कहा गया है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद प्रकाश उपाध्याय ने अधिवेशन में प्रस्ताव दिया था कि निगम की आय कम होने की वजह से विभिन्न विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है। यूनिट एरिया असेसमेंट विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उप मेयर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को बकायादारों के घर-घर जाकर भुगतान की अपील करने निर्देश दिया गया है। यदि कर अदायगी के क्षेत्र में कोई जटिलता आ रही हो तो उनकी सहायता करें। उन्होंने बताया कि यूनिट एसेसमेंट संबंधी भ्रांतियों को दूर करने हेतु निगम के अंर्तगत पड़ने वाले सभी वार्डो में सहायता शिविर के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कर अदा न करने वाले दक्षिण कोलकाता के कुछ ऑफिस को चिन्हित कर उन्हें सीज कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी