बासंती में घर से महिला का शव बरामद

जागरण संवाददाता कोलकाता दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती में एक घर से महिला का शव बरामद होन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:17 AM (IST)
बासंती में घर से महिला का शव बरामद
बासंती में घर से महिला का शव बरामद

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती में एक घर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम सुतला पैलान है। वह बासंती के राधारानीपुर की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद उसके पति का अन्य महिला के साथ संबंध थे। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन अनबन होती रहती थी। आरोप है कि इसी को लेकर उसके पति दुलाल पैलान ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सोमवार सुबह जब वे इधर से गुजर रहे थे तब उनकी नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि वह रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा कि महिला के गले में धारदार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी